Firozabad News : मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, जानें क्या है पूरा मामला...

मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर हड़ताल पर, जानें क्या है पूरा मामला...
UPT | हड़ताल कर रहे मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टर।

Sep 20, 2024 17:57

फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। तब कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत के बाद भी मारपीट करने वालों पर...

Sep 20, 2024 17:57

Firozabad News : फिरोजाबाद के मेडिकल कॉलेज में बुधवार को प्रसव के बाद बच्चा बदलने का आरोप लगाते हुए परिजनों ने जमकर हंगामा किया था। तब कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई थी। शिकायत के बाद भी मारपीट करने वालों पर कार्रवाई न होने से नाराज मेडिकल कॉलेज के जूनियर डॉक्टरों ने आज हड़ताल कर दी।

बदल गया था बच्चा
फिरोजाबाद जिले के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बुधवार को एक नवजात बच्चे को बदलने की आशंका पर प्रसूता के परिजनों ने मेडिकल कॉलेज के स्टाफ की जमकर पिटाई कर दी थी। इस घटना से नाराज मेडिकल कॉलेज का स्टाफ शुक्रवार से हड़ताल पर चला गया। हड़ताली कर्मचारियों में स्टाफ नर्स और जूनियर डॉक्टर भी शामिल हैं। इन लोगों की मांग है की मारपीट करने वाले के दोषियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर सख्त एक्शन लिया जाए।

ये है पूरा मामला
बुधवार को लाइनपार थाना क्षेत्र के रहने वाले मोहित यादव की पत्नी को प्रसव पीड़ा होने के बाद उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। परिजनों का आरोप था कि पहले उन्हें बेटा होने की जानकारी दी गई थी, फिर बाद में स्टाफ ने बेटी दे दी। रजिस्टर पर भी बेटा अंकित किया गया था, जिसे बाद में बेटी किया गया। तब हंगामा कर रहे लोगों को पुलिस ने शांत कराया था। 

समझाने पर भी नहीं माने
इस मामले में नया मोड़ उस वक्त आ गया, जब शुक्रवार को मेडिकल कॉलेज के कर्मचारियों ने हड़ताल का ऐलान करते हुए काम करना बंद कर दिया। स्टाफ का कहना था कि जिन लोगों ने हमारे साथ मारपीट और दुर्व्यवहार किया है, उनके खिलाफ अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जब तक उनके खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी, तब तक वे कार्य पर वापस नहीं लौटेंगे। जानकारी मिलने पर मेडिकल कॉलेज के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन ने कर्मचारियों को समझाया, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।

पुलिस ने दिया कार्रवाई का भरोसा
इस बाबत मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. नवीन जैन का कहना है कि कर्मचारी मारपीट के मामले में कार्रवाई चाहते हैं। इस मामले की पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी गई है, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है। इसलिए कर्मचारियों में गुस्सा है। पुलिस अधिकारियों को मामले की जानकारी दे दी गई है, उन्होंने हमें कार्रवाई का भरोसा दिया है।

Also Read

कहा- आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

20 Sep 2024 05:15 PM

फिरोजाबाद डीएम की परीक्षा में अधिकांश लेखपाल और राजस्व निरीक्षक फेल : कहा- आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

जिले के मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम मंदावली टूंडला में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों से सवाल पूछे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी उनके सवालों का स... और पढ़ें