आगरा में सनसनीखेज वारदात : पूर्व फौजी ने जिगर के टुकड़े को मारी गोली, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...

पूर्व फौजी ने जिगर के टुकड़े को मारी गोली, पढ़िये हैरान करने वाली खबर...
UPT | मृतक किशोर का फाइल फोटो।

Aug 22, 2024 16:14

ऋषियों और ज्ञानियों द्वारा कहा जाता है कि यह कलियुग है। घोर कलियुग में बाप, बेटी, बहन-भाई की लाज भी बचाना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही कुछ ताज नगरी में देखने को मिला है। आगरा में बुधवार की देर रात...

Aug 22, 2024 16:14

Agra News : ऋषियों और ज्ञानियों द्वारा कहा जाता है कि यह कलियुग है। घोर कलियुग में बाप, बेटी, बहन-भाई की लाज भी बचाना बेहद मुश्किल है। ऐसा ही कुछ ताज नगरी में देखने को मिला है। आगरा में बुधवार की देर रात सेवानिवृत फौजी ने अपने 16 वर्षीय बेटे को गोलियों से छलनी कर उसकी हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि नशे की हालत में वह घर वालों को गंदी-गंदी गालियां दे रहा था। बेटे ने पिता धीरज कपूर का विरोध किया और ऊंची आवाज में न बोलने की नसीहत दी। यही नहीं, बेटे ने अपने पिता से नशे की हालत देखकर घर के अंदर जाने के लिए कहा। आरोपी बेटे की हत्या कर फरार हो गया है। आरोपी को दबोचने के लिए पुलिस ने कई टीमें लगाई हैं। घटना थाना सदर क्षेत्र के राजपुर चुंगी स्थित उखर्रा का है।

क्या है पूरा मामला
सहायक पुलिस आयुक्त सदर सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज शराब पीने का आदी है। बुधवार सुबह भी शराब पीकर वह घर पहुंचा था। इस बात पर भी घर में झगड़ा हुआ था। आरोपी शाम 7 बजे भी नशे में भद्दी भद्दी गालियां दे रहा था। उस समय बेटा विवेक भैंस को सानी लगा रहा था। उसने पिता को गाली न देने की बात कही। कहा कि घर के अंदर जाओ। यहां पर सब लोग देख रहे हैं। इस पर आरोपी और आगबबूला होकर गाली देने लगा। पिता की हरकत को देखकर बेटा भी पिता से तेज आवाज में बोलने लगा। इससे आरोपी पिता धीरज इतना नाराज हो गया कि वह घर के अंदर से लाइसेंसी पिस्टल ले आया। विवेक को अंदाजा नहीं था कि पिता गोली चला देगा। विवेक के सीने में गोली लग गई और वह वहीं गिर पड़ा। आवाज सुनकर मां सुधा और छोटा भाई नितिन दौड़ पड़े। वह विवेक को उठाने के लिए दौड़े। उधर, धीरज घटना को अंजाम देने के बाद भाग निकला। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। एसीपी ने बताया कि विवेक को एसएन मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

नौवीं कक्षा का छात्र था विवेक
बताया जा रहा है कि विवेक कक्षा नौ का छात्र था। पिता की जगह घर के कामकाज वही संभालता था। पिता से बेहद प्यार करता था। मगर, किसी को क्या पता था, जिसको वह प्यार करता है, वही एक दिन उसकी जान भी ले लेगा। परिवार के लोग पिता को कोस रहे हैं। कह रहे हैं कि बेटा तो सिर्फ समझा रहा था और बाप ने यह क्या कर दिया। ग्रामीण कह रहे हैं कि उसकी जान क्यों ले ली? जीते जी अपने जिगर के टुकड़े को मौत की नींद सुला दिया। आरोपी पिता अपने साथ पिस्टल भी ले गया है। पुलिस ने घर से एक और लाइसेंस दोनाली भी बरामद की है। बेटे की मौत से मां बेसुध है और बहुत बुरा हॉल है। उन्हें परिवार के लोग किसी तरह संभाल रहे हैं।

12 साल तक सेना में की नौकरी
पुलिस को आशंका है कि आरोपी धीरज ज्यादा दूर नहीं गया होगा। वह आसपास ही पुलिस की गतिविधि पर नजर रख रहा है। इसलिए क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। इसमें वो जाता हुआ नजर आया है। हालांकि पुलिस उसके बारे में परिचितों से भी जानकारी जुटाने में लगी है। एसीपी सदर डॉ. सुकन्या शर्मा ने बताया कि धीरज ने 12 साल तक सेना में नौकरी की है। मगर, शराब पीने की वजह से उसे अनफिट कर दिया गया। इसी साल उसे सेवानिवृत्त कर दिया गया। वह घर आ गया। आएदिन पत्नी से झगड़ा किया करता था। बड़ा बेटा होने के कारण विवेक पिता को समझाया करता था। 

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें