Vande Bharat Train : रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ताजनगरी को सितंबर से मिलेगा एक और वंदेभारत ट्रेन का तोहफा

 रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर, ताजनगरी को सितंबर से मिलेगा एक और वंदेभारत ट्रेन का तोहफा
UPT | उदयपुर से आगरा आने जाने वाली ट्रेन

Jul 21, 2024 14:23

 कोटा से यात्रा करने वालों के लिए खुशखबरी। वंदे भारत एक्सप्रेस अब सितंबर से कोटा होकर चलेगी। उदयपुर से आगरा के लिए यह ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार…

Jul 21, 2024 14:23

Vande Bharat Train: राजस्थान में कोटा जिले के रेल यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। फिलहाल कोटा से यात्रा करने वाले रेल यात्रियों को लंबे समय से वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सवारी करने का इंतज़ार था। जो सितंबर में खत्म होने की उम्मीद है। कोटा वाया उदयपुर-आगरा फोर्ट के रास्ते रेलवे की वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को सप्ताह में 3 दिन चलाने की योजना बनाई गई है। अभी यह ट्रेन उदयपुर से जयपुर के बीच में चलती है। उदयपुर से कोटा होते हुए आगरा फोर्ट के बीच ट्रेन चलाने की तैयारी रेलवे ने लगभग पूरी कर ली है। रेलवे की योजना के अनुसार 1 सितंबर से यह ट्रेन कोटा होकर चलाने की है। रेलवे दोनों रूटों पर ट्रेन को अलग-अलग नंबर से चलाएगा। 

इन स्टेशनों पर हो सकता है ट्रेन का ठहराव
उदयपुर से आगरा आने जाने वाली ट्रेन बुधवार, शुक्रवार और रविवार को 3 दिन चलेगी। उदयपुर से राणा प्रताप नगर, मावली, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, विजयनगर, अजमेर व किशनगढ़ स्टेशन रुकती हुई दोपहर 1410 पर जयपुर पहुंचती है। ट्रेन जयपुर से आगे दौसा, बांदीकुई, खेड़ली, नंदवई, भरतपुर व अछनेरा जंक्शन पर ठहरेगी। इन ट्रेन के संचालन से आगरा से होकर गुजरने वाली वंदे भारत ट्रेनों की संख्या तीन हो जाएगी। 

ट्रेन के समय में जानें क्या होंगे बदलाव
ट्रेन अभी उदयपुर सिटी से सुबह 7:50 बजे चलती है और दोपहर 2:10 पर जयपुर पहुंचती है। अब इसे उदयपुर से सुबह 5:45 बजे चलाने की योजना है, ताकि ट्रेन दोपहर 2:30 बजे तक आगरा पहुंच जाए। इसके बाद यहां से 3 बजे ट्रेन रवाना होकर रात 11:45 बजे उदयपुर स्टेशन पहुंचेगी। कोटा होकर चलने वाली ट्रेन का भी समय रहेगा। वर्तमान में इसकी समय सारणी जारी की गई है। अब जल्द ही इसकी किराया सूची भी जारी होगी। इसके बाद यात्री ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकेंगे।

Also Read

पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

17 Sep 2024 01:30 AM

फिरोजाबाद फिरोजाबाद से बड़ी खबर : पटाखा गोदाम में हुआ भीषण धमाका, दर्जनभर मकान गिरे, 4 लोगों की मौत, कई घायल

ग्रामीणों ने बताया कि नौशहरा में भूरे खां का पटाखा गोदाम है। वह शिकोहाबाद में रहता है। गोदाम में इन दिनों दीपावली को लेकर स्टाक किया जा रहा है। अचानक सोमवार की रात करीब 10 बजे तेजी से ब्लास्ट हुआ और धमाके के साथ पटाखा गोदाम के आसपास के दर्जनभर मकान गिरते चले गए। और पढ़ें