Agra News : सावधान! गली या सड़क पर कचरा फेंकने से पहले जान लें ये बात, नहीं तो... 

सावधान! गली या सड़क पर कचरा फेंकने से पहले जान लें ये बात, नहीं तो... 
UPT | गली या सड़क पर कचरा फेंका तो लगेगा भारी जुर्माना।

Oct 15, 2024 15:29

अगर आप नगर निगम आगरा की सीमा के बाशिंदे हैं और अपने घर का कचरा बाहर फेंक रहे हैं तो इस आदत को बदल डालिए, अन्यथा आप पर सड़क या गली में कचरा फेंकने पर नगर निगम भारी जुर्माना लगा सकता है। सड़क पर कचरा...

Oct 15, 2024 15:29

Agra News : अगर आप नगर निगम आगरा की सीमा के बाशिंदे हैं और अपने घर का कचरा बाहर फेंक रहे हैं तो इस आदत को बदल डालिए, अन्यथा आप पर सड़क या गली में कचरा फेंकने पर नगर निगम भारी जुर्माना लगा सकता है। सड़क पर कचरा फेंकते हुए आप आसमान से निगरानी कर रहे ड्रोन कैमरे में कैद कर सकते हैं। और, फिर नगर निगम आप पर भारी जुर्माना लगा देगा। नगर निगम ने दशहरे पर रावण दहन के बाद शहर की गंदगी के निपटारे के लिए विशेष अभियान की शुरुआत की है। 

ऐसे लगाया जाएगा भारी जुर्माना
अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रसाद यादव ने उत्तर प्रदेश टाइम्स को बताया कि शहर में गंदगी के निपटारे के लिए विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। डिलीवरी सेवाओं जैसे अमेजन, फ्लिपकार्ट, ब्लिंकिट आदि से प्राप्त पैकेजिंग मैटेरियल और कोरियर कचरे में पाए जाते हैं तो उस घर को कचरा के जनक के रूप में चिन्हित कर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। इसकी निगरानी शुरू कर दी गई है। 

'मेरा आगरा एप' पर करें शिकायत 
उन्होंने बताया कि नगर निगम स्वच्छता कॉरपोरेशन की मदद से डोर टू डोर वाहन भेजकर कचरे को एकत्रित कराता है। फिर भी लोग इन वाहनों को कचरा न देकर सार्वजनिक स्थलों पर फेंक रहे हैं। पैकिंग कचरे में आग लगाए जाने से वायु प्रदूषण हो रहा है। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि अगर आपके घर कचरा गाड़ी नहीं जा रही है तो 'मेरा आगरा एप' पर शिकायत कर सकते हैं।

Also Read

युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म

15 Oct 2024 07:19 PM

आगरा Agra News : युवक ने किशोरी को पानी के बहाने पिलाया शराब, फिर किया दुष्कर्म

पुलिस के अनुसार पीड़िता सिकंदरा क्षेत्र की है, जो कि हरीपर्वत क्षेत्र के एक अस्पताल में कैंटीन में कार्य करती है। आरोप है कि 10 अक्टूबर को रामबाग का गाैरव अस्पताल आया। किशोरी को पार्टी के बहाने अपने घर ले गया। पानी पिलाने के बहाने गिलास में शराब मिलाकर दे दी। और पढ़ें