International Women's Day: दसवीं की पढ़ाई बीच में छोड़ी, करियर के शुरुआत में रिजेक्शन का सामना करने वाली हेमा मालिनी सियासत में नहीं किसी से कम

दसवीं की पढ़ाई बीच में छोड़ी, करियर के शुरुआत में रिजेक्शन का सामना करने वाली हेमा मालिनी सियासत में नहीं किसी से कम
UPT | Hema Malini

Mar 08, 2024 12:20

बचपन में अक्सर आपके माता पिता ने आपसे कहा होगा कि पढ़ाई कर लो वरना जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे। वहीं एक सच ये भी है कि कुछ कर गुज़रने का जज़्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। इस बात को असल ज़िंदगी में सही साबित किया है बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने।

Mar 08, 2024 12:20

Short Highlights
  • यहां तक का सफर नहीं रहा आसान 
  • अभिनेत्री के साथ साथ नृत्यांगना भी बनी
  • बीच में छोड़ दी थी दसवीं की पढ़ाई
  • जब रिजेक्शन से हुआ सामना 
  • देखते ही देखते बन गईं ड्रीम गर्ल 
  • जब रखा राजनीति में कदम
New Delhi : बचपन में अक्सर आपके माता पिता ने आपसे कहा होगा कि पढ़ाई कर लो वरना जीवन में कुछ नहीं कर पाओगे। वहीं एक सच ये भी है कि कुछ कर गुज़रने का जज़्बा हो तो इंसान कुछ भी कर सकता है। इस बात को असल ज़िंदगी में सही साबित किया है बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल कही जाने वाली हेमा मालिनी ने। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर उत्तर प्रदेश टाइम्स आपको उन खास महिलाओं के बारे में कुछ खास बातें बताने जा रहा है जिन्होंने अपने दम पर साबित किया है कि वो कोई आम नहीं बल्कि बेहद खास महिला है। इन्हीं खास महिलाओं में एक नाम हेमा मालिनी का भी आता है।

यहां तक का सफर नहीं रहा आसान 
आज भले ही हेमा मालिनी को लोग एक कामयाब महिला के तौर पर जानते हैं लेकिन इस कामयाबी के पीछे उन्होंने न जाने कितनी मेहनत की है ये बात सब नहीं जानते हैं। डांस और अभिनय के मोर्चे पर दिग्गज अदाकारा हेमा मालिनी का कोई जवाब नहीं है। कई फिल्मों में उन्होंने अपनी मौजूदगी से दर्शकों के दिलों में जगह बनाई है। हेमा मालिनी का जन्म तमिलनाडु के तंजावुर जिले के अम्माकुडी गांव में हुआ था। जब उन्होंने फिल्मों में कदम रखने का मन बनाया था तब उन्हें इग्नोर कर दिया गया था। तमिल निर्देशक श्रीधर ने उन्हें यह कहते हुए इंकार कर दिया कि उनमें स्टार जैसी क्वालिटी नहीं है।

हेमा मालिनी का बचपन से ही अभिनय की ओर लगाव था। इनका परिवार इसमें पहले से ही जुड़ा था। हेमा की मां जया चक्रवर्ती फिल्म निर्माता थीं। जिससे वह भी इस ओर चली गईं। हेमा की प्रारंभिक शिक्षा चेन्नई में हुई थी।

अभिनेत्री के साथ साथ नृत्यांगना भी बनी
हेमा मालिनी अभिनेत्री के साथ ही एक मशहूर नृत्यागंना के रूप में भी पहचानी जाती हैं। वर्ष 1961 में हेमा मालिनी को एक लघु नाटक "पांडव वनवासम" में बतौर नर्तकी काम करने का अवसर मिला। उन्हें अब तक डांस में कई अवार्ड भी मिले हैं।

बीच में छोड़ दी थी दसवीं की पढ़ाई
बहुत कम लोगों को पता होगा कि हेमा को पढ़ने-लिखने का ज़्यादा मौका नहीं मिला। उन्होंने अपनी दसवीं की पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी थी। वह फिल्मों में आना चाहती थीं, इसलिए उन्होंने अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान नहीं दिया। उन्हें काफी कम उम्र से एक्टिंग के ऑफर मिलने लगे थे। 2012 में उन्हें राजस्थान के उदयपुर में स्थित सिंघानिया विश्वविद्यालय से दर्शनशास्त्र में डॉक्टरेट की मानद उपाधि दी गई है।

जब रिजेक्शन से हुआ सामना 
करियर के शुरुआत में हेमा को रिजेक्शन का काफी सामना करना पड़ा। रिपोर्ट्स की मानें तो 1964 में उन्हें तमिल निर्देशक सीवी श्रीधर ने 'स्टार मटेरियल' नहीं होने के कारण रिजेक्ट कर दिया था। इसके बाद उस भूमकिा के लिए दिवंगत अभिनेत्री जयललिता को चुना गया था। हेमा को पहली फिल्म 1965 में मिली, जिसका शीर्षक 'पांडव वनवासम' था। इसमें वह एक छोटी भूमिका में नज़र आई थीं।

शादी के कई ऑफर भी मिले 
आज भले ही हेमा मालिनी धर्मेंद्र की पत्नी हैं लेकिन उनका नाम भी बॉलीवुड के कई अभिनेताओं से जुड़ा था। जिसमें अभिनेता संजीव कुमार और जितेंद्र का नाम सबसे ऊपर था। कहा जाता है कि संजीव कुमार और जितेंद्र ने उन्हें शादी का ऑफर भी दिया था, लेकिन हेमा ने उन्हें एक दोस्त बताकर मना कर दिया था। बॉलीवुड की फिल्मों एक दौर था जब उनकी और धर्मेंद्र की जोड़ी खूब पसंद की जाती थी। इसके बाद ये रील लाइफ की जगह रियल लाइफ कपल बन गए। प्रतिज्ञा, राजा जानी, रजिया सुल्तान आदि में ये नज़र आए। हेमा मालिनी की बेटी ऐशा देओल और अहाना देओल हैं। उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है।

देखते ही देखते बन गईं ड्रीम गर्ल 

फिल्म "सपनों का सौदागर" के दौरान ही हेमा मालिनी को "ड्रीम गर्ल" नाम दिया गया था। बस यहीं से वह इस नाम से पहचानी जाने लगीं। तब से लेकर आज तक वह बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ही बनी हैं।

जब रखा राजनीति में कदम

हेमा मालिनी ने अपने करियर में करीब 200 फिल्मों में काम किया। इसके बाद वह राजनीति में उतर आईं। 1999 के लोकसभा चुनावों में पंजाब के गुरुदासपुर में उन्होंने भाजपा उम्मीदवार और दिवंगत अभिनेता विनोद खन्ना के लिए प्रचार किया था। 2003 में वह राज्यसभा सांसद के रूप में मनोनीत हुईं। वह 2004 में आधिकारिक रूप से भाजपा में शामिल हुईं। वर्तमान में लोकसभा चुनाव में भाजपा ने तीसरी बार हेमा मालिनी पर अपना दाव खेला है। भाजपा ने मथुरा की सांसद हेमा मालिनी को तीसरी बार चुनावी मैदान में उतार दिया है। हेमा को मैदान में देख गठबंधन के नेताओं की डगर आसान नहीं दिखती। ऐसे में अब देखना होगा कि गठबंधन किस प्रत्याशी को हेमा मालिनी के सामने उतारता है।
 

Also Read

दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

8 Jul 2024 03:19 PM

आगरा Agra News : दोस्ती, प्रेम और विवाह, दो माह बाद ही मिला ऐसा धोखा कि जिंदगी बोझ बन गई...

हर लड़की की ख्वाहिश होती है कि उसका पति हैंडसम तो हो ही, साथ ही मालामाल भी हो। अगर मुंबई जैसे शहर से कोई युवक किसी युवती को मिल जाए तो कहने ही क्या। इसी चाहत में कई युवतियां धोखे का शिकार... और पढ़ें