Agra News : प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोसी की दीवार में दरार, कैसे हुआ हादसा...

प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग, पड़ोसी की दीवार में दरार, कैसे हुआ हादसा...
UPT | प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री में भीषण आग।

Sep 02, 2024 14:28

आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत रश्मि विहार कॉलोनी में रविवार देर रात प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग की...

Sep 02, 2024 14:28

Agra News : आगरा पुलिस कमिश्नरी सिटी जोन के थाना ताजगंज क्षेत्र अंतर्गत रश्मि विहार कॉलोनी में रविवार देर रात प्लास्टिक का दाना बनाने की फैक्ट्री में शाॅर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। कुछ ही देर में लपटें तेज हो गईं। आग की लपटों को देखकर आसपास के लोग भी घरों से बाहर निकल आए। भीषण आग से पूरे क्षेत्र में अफरा तफरी मच गई। दमकल कर्मियों ने 04 फायर टेंडर की मदद से करीब दो घंटे में आग पर काबू पाया। आसपास के लोग देर रात तक धुएं से परेशान रहे। पड़ोस के एक मकान में दरारें भी पड़ गईं हैं।

ये है पूरा मामला
घटना रात करीब नौ बजे की बताई जा रही है। थाना ताजगंज के कहरई मोड़ निवासी अरविंद की प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्ट्री है। गोदाम से लपटें निकलती देख लोगों ने अरविंद को सूचना दी। पहले तो फैक्ट्री मालिक और आसपास के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक लपटें विकराल हो चुकी थीं। लपटें पड़ोसी राजू के मकान तक पहुंच गईं। राजू ने बताया कि उनके घर की दीवारों में दरारें आ गई हैं।

जांच कर रहा दमकल विभाग
मुख्य अग्निशमन अधिकारी देवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आग लगने का कारण शाॅर्ट सर्किट माना जा रहा है। जांच की जा रही है। थाना प्रभारी ताजगंज ने बताया कि आग लगने की सूचना अरविंद कुमार और उनके भाई संजीव कुमार ने पुलिस को दी।

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें