ताज नगरी से एक ऐसी खबर आ रही है, जिसने एक बार फिर जनपद को कलंकित एवं शर्मसार कर दिया है। एक परिवार ने अपने ही घर की बेटियों का मात्र चार लाख रुपये में सौदा कर डाला। यह कारनामा पीड़िताओं के चाचा...
Agra News : चाचा ताऊ ने किया भतीजियों का सौदा, मां के पास भेजा वीडियो तब निकला रास्ता...
Oct 10, 2024 15:42
Oct 10, 2024 15:42
ये है पूरा मामला
बताया जा रहा है कि हाथरस में रहने वाली महिला की शादी 16 साल पहले आगरा के सैंया के रहने वाले एक व्यक्ति से हुई थी। कुछ सालों तक तो सब सही चलता रहा, लेकिन कुछ समय बाद पति-पत्नी के बीच झगड़े होने लगे। इसके बाद दोनों अलग हो गए। बीते 6 साल से दोनों अलग-अलग रह रहे थे। उनके 4 बच्चे थे, जिसमें दो बेटे मां के साथ रह रहे थे जबकि, दोनों बच्चियां अपने पिता के साथ रह रहीं थीं। महिला मथुरा में जाकर काम करने लगी थी। 7 जुलाई, 2024 को उसके पति की कैंसर से मौत हो गई। लेकिन, ससुराल वालों ने पति का मुंह एक बार महिला को अंतिम समय में भी देखने नहीं दिया। यही नहीं, ससुराली ने दोनों बेटियों से भी मां को मिलने नहीं दिया। पीड़ित महिला का आरोप है कि बच्चियों को ससुरालवालों ने 4 लाख रुपये के लिए बेच दिया। दोनों बेटियों को जहां बेचा गया, वहां पति के साथ ससुर भी बच्चियों से रेप करता रहा।
बेटियों ने ऐसे निकाला रास्ता
एक दिन मौका पाकर दोनों लड़कियों ने अपने पड़ोस में रहने वाली एक महिला के फोन से अपनी मां को एक वीडियो बनाकर भेजा था, जिसमें उन्होंने मां को अपनी आपबीती बताई। महिला को जैसे ही बच्चियों का वीडियो मिला तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। इसके बाद महिला को चाइल्ड राइट्स एक्टिविस्ट नरेश पारस की जानकारी हुई और उनकी मदद से आगरा पुलिस और बाल कल्याण समिति से मिली। बच्चियों के साथ हुए घटनाक्रम की पूरी जानकारी मुख्यमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराई। महिला की शिकायत धौलपुर पुलिस को भेजी गई, उसके बाद एसपी धौलपुर ने महिला को धौलपुर बुलाया और पुलिस ने दोनों बच्चियों को रेस्क्यू कर मां के सुपुर्द कर दिया। बताया जा रहा है कि लड़कियां बहुत अधिक भयभीत और सहमी हुई हैं। फिलहाल दोनों नाबालिग बच्चियों को मां के साथ भेज दिया गया है। उनका मेडिकल परीक्षण कर आगे की वैधानिक कार्रवाई पुलिस एवं बाल आयोग द्वारा संयुक्त रूप से की जाएगी।
Also Read
10 Oct 2024 08:06 PM
ताज नगरी आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद, लोग इन ठगों के जाल में फंसते जा रहे हैं। और पढ़ें