Agra News : जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, अचानक सीने में हुआ दर्द, पुष्पांजलि हॉस्पिटल में कराया भर्ती

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की बिगड़ी तबीयत, अचानक सीने में हुआ दर्द, पुष्पांजलि हॉस्पिटल में कराया भर्ती
UPT | जगद्गुरु रामभद्राचार्य की तबीयत खराब

Feb 03, 2024 16:10

आगरा में तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामभद्राचार्य भागवत करने आए हुए हैं। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था और उनको अचानक साने में दर्द होने लगा...

Feb 03, 2024 16:10

Short Highlights
  • जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सीने में हुआ दर्द
  • उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया
  • अभी हालत में कोई सुधार नहीं
Agra News : जगद्गुरु रामभद्राचार्य को सुबह आगरा के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनको सीने में दर्द है और सांस लेने में परेशानी आ रही है। उनके टेस्ट लिए गए हैं, टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी तरह मेडिकल की जानकारी दी जाएगी।

क्या है मामला
हाथरस जिले के लाडपुर गांव में जगद्गुरु रामभद्राचार्य 25 जनवरी से रामकथा कर रहे हैं। शुक्रवार को रामकथा का आखिरी दिन था और उनको अचानक साने में दर्द होने लगा। उनकी तबियत खराब होने के चलते उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सीने में दर्द की शिकायत पर उन्हें पुष्पांजलि अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार बताया जा  रहा है।

अभी स्थिति में सुधार नहीं है
जगद्गुरु रामभद्राचार्य को विशेषज्ञ डाक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हालांकि, डाक्टरों का कहना है कि उनकी तबीयत ठीक है और उन्हें सीने में इन्फेक्शन की शिकायत है, जिसकी वजह से उन्हें भर्ती कर लिया गया है। वहीं, इस संबंध में पुष्पांजलि अस्पताल के मेडिकल निदेशक राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि यहां पर स्वामी रामभद्राचार्य सुबह पहुंचे थे। उन्हें सांस लेने में तकलीफ थी, अब उनकी स्थिति स्टेबल है। उनके टेस्ट किए गए हैं। टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद ही आप सभी को पूरी जानकारी दी जाएगी।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें