मैनपुरी से टिकट कटने से नाराज गुलशनदेव सपा में शामिल : शाक्य समाज का बताया अपमान, अखिलेश का आरोप बीजेपी के कहने पर बदला प्रत्याशी

शाक्य समाज का बताया अपमान, अखिलेश का आरोप बीजेपी के कहने पर बदला प्रत्याशी
UPT | अखिलेश यादव—डिंपल यादव

Apr 17, 2024 18:23

सपा मुखिया अखिलेश ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर आरोप लगाया है कि बीजेपी के कहने पर मैनपुरी सीट पर प्रत्याशी बदला गया है। मैनपुरी नेताजी की कर्मभूमि है। डिंपल यादव सपा की प्रत्याशी हैं। मैनपुरी की जनता नेताजी और डिंपल के साथ है। डिंपल रेकॉर्ड वोटों से चुनाव जीत रही हैं। 

Apr 17, 2024 18:23

Mainpuri News : यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट पर सियासी उठापटक का दौर जारी है। बीजेपी और बसपा ने मैनपुरी सीट पर डिंपल यादव की घेराबंदी कर दी है। जिसकी वजह से सपा प्रत्याशी डिंपल की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। बसपा सुप्रीमो ने पहले बसपा के जमीनी नेता डॉ. गुलशन देव शाक्य को प्रत्याशी बनाया था। इसके बाद बसपा ने उनका टिकट काट कर शिवप्रसाद यादव को मैदान में उतार दिया। टिकट कटने से नाराज गुलशन देव शाक्य सपा में शामिल हो गए।

सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बसपा सुप्रीमों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव का कहना है कि बसपा ने बीजेपी के कहने पर मैनपुरी में प्रत्याशी बदला है। वहीं, टिकट कटने से नाराज डॉ. गुलशन देव शाक्य का कहना है कि टिकट काट कर बसपा ने पूरे शाक्य समाज का अपमान किया है। लोकसभा चुनाव में शाक्य समाज इसका जवाब देगा।

क्या है प्लान
मैनपुरी के जातीय समीकरण को ध्यान में रखते हुए बसपा ने शिव प्रसाद यादव को उतारने का फैसला किया है। मैनपुरी लोकसभा सीट पर यादव और शाक्य वोटरों का वर्चस्व है। यादव वोट बैंक में सेंध लगाने के लिए शिवप्रसाद यादव को प्रत्याशी बनाया गया है। बसपा ने यादव प्रत्याशी उतार कर डिंपल यादव की घेराबंदी मजबूत कर दी है। वहीं, बसपा प्रत्याशी की घोषी समाज में मजबूत पकड़ है।

कौन हैं शिवप्रसाद यादव
बसपा प्रत्याशी शिवप्रसाद यादव घोषी समाज से आते हैं। इसके साथ ही विधानसभा चुनाव 2007 में बसपा से विधायक रह चुके हैं। शिवप्रसाद यादव बीजेपी में भी रह चुके हैं। उन्होंने बीजेपी छोड़कर अपनी पार्टी बना ली थी। लोकसभा चुनाव से पहले उन्होंने रामलीला मैदान में घोषी समाज को एकजुट करने का प्रयास किया था। वहीं, डिंपल यादव कमरिया समाज से आती हैं। जबकि मैनपुरी में 30 से 35 फीसदी वोटर घोषी समाज का है। बसपा सुप्रीमों ने मैनपुरी में मास्टर स्टोक खेला है।  
 

Also Read

भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

16 Sep 2024 04:56 PM

मैनपुरी मैनपुरी में गणेश पंडाल में हिंसक झड़प : भजन-कीर्तन कार्यक्रम के दौरान दो गुटों में मारपीट, वीडियो वायरल

नगर के आगरा रोड स्थित गणेश पंडाल में चल रहे धार्मिक कार्यक्रम के दौरान जमकर मारपीट हुई। घटना में कई लोग घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस ने ... और पढ़ें