डिंपल के सामने जयवीर सिंह : सांसद ने स्वीकारी भाजपा की चुनौती, बोली- मैनपुरी की जनता हमारे साथ है

सांसद ने स्वीकारी भाजपा की चुनौती, बोली- मैनपुरी की जनता हमारे साथ है
UPT | डिंपल यादव

Apr 10, 2024 16:03

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा से उम्मीदवार बनाया...

Apr 10, 2024 16:03

Mainpuri News : भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश की मैनपुरी सीट से उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। योगी सरकार में मंत्री जयवीर सिंह को भाजपा ने मैनपुरी लोकसभा से उम्मीदवार बनाया है। उसके बाद मैनपुरी में समाजवादी पार्टी की नेता और मैनपुरी से उम्मीदवार डिंपल यादव का जयवीर सिंह से आमने-सामने की टक्कर होगी।

‘पार्टी पूरी तरह से तैयार है’
आपको बता दें कि जयवीर की उम्मीदवारी को लेकर डिंपल यादव ने प्रतिक्रया दी है। जिसमें उन्होंने कहा कि यह अच्छा है कि उन्होंने अपने मंत्री को मैदान में उतारा है। किसी को तो चुनाव लड़ना ही था लेकिन समाजवादी पार्टी तैयार है। इसके आगे डिंपल यादव ने कहा कि पार्टी पूरी तरह से तैयार है। मैनपुरी की जनता हमारे साथ है, सभी ने पहले भी साथ दिया और अभी भी देंगे।

‘अदिति भी एक आम कार्यकर्ता की तरह’
इसके आगे अपनी बेटी अदिति के चुनाव प्रचार में आने को लेकर कहा कि राजनीति में कितनी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, यह बात बच्चे भी जानें। अदिति भी एक आम कार्यकर्ता की तरह है। इसके आगे कहा कि भाजपा राज में आज देशभर में महंगाई और रोजगार पर बात नहीं होती है आज देशभर में महंगाई है और भाजपा राज में बहन बेटियां भी सुरक्षित नहीं है यह NCRB का डेटा बता रहा है।

Also Read

पुष्टाहार कालाबाजारी में जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड, कई रडार पर...

5 Oct 2024 09:59 AM

आगरा आगरा में भ्रष्टाचार पर वार : पुष्टाहार कालाबाजारी में जिला कार्यक्रम अधिकारी सस्पेंड, कई रडार पर...

पुष्टाहार की कालाबाजारी के मामले में आखिरकार जिला कार्यक्रम अधिकारी आदीश मिश्रा को शासन ने निलंबित कर ही दिया। निलंबन के बाद उन्हें मुख्यालय से संबद्ध किया गया है। यही नहीं, उनकी जांच मुख्य विकास अधिकारी... और पढ़ें