डिंपल ने मैनपुरी सीट से किया नामांकन : पहले मुलायम सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, एकजुट दिखा सैफई परिवार

पहले मुलायम सिंह की समाधि पर पुष्प अर्पित किए, एकजुट दिखा सैफई परिवार
UPT | नामांकन करती डिंपल यादव

Apr 16, 2024 13:34

मैनपुरी सांसद और सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने नामांकन ​किया। इस दौरान प्रस्तावकों के साथ अखिलेश यादव, शिवपाल सिंह यादव और रामगोपाल यादव भी मौजूद रहे। डिंपल यादव का कहना है कि मैनपुरी की जनता के उनके साथ है।

Apr 16, 2024 13:34

Kanpur News : यूपी की मैनपुरी लोकसभा सीट का चुनाव बड़ा ही दिलचस्प होने वाला है। मैनपुरी सीट को नेता जी मुलायम सिंह यादव की कर्मभूमि है। नेताजी की विरासत को बड़ी बहु डिंपल यादव संभाल रही हैं। मंगलवार को डिंपल यादव ने मैनपुरी सीट से नामांकन किया। लेकिन इससे पहले डिंपल यादव मुलायम सिंह की समाधी स्थल पर पहुंची। उन्होंने समाधी पर पुष्प अर्पित किए। इसके बाद मैनपुरी पहुंची। डिंपल ने अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह के साथ नामांकन दाखिल किया।

मैनपुरी लोकसभा सीट सपा और बीजेपी दोनों के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई है। बीजेपी सपा के गढ़ को भेदना चाहती है। वहीं, सपा किसी भी कीमत पर अपना गढ़ बचाने में जुटी है। बीते सोमवार को बीेजेपी प्रत्याशी जयवीर सिंह ठाकुर ने नामांकन ​ने किया था। जयवीर सिंह योगी सरकार में मंत्री भी हैं। इसके साथ ही सदर सीट से विधायक हैं। उन्होंने दावा किया है कि इस चुनाव में सपा का गढ़ टूटेगा।

डिंपल ने किया नामांकन
डिंपल यादव सैफई से चलकर आवास विकास स्थित सपा कार्यालय पहुंची। इसके बाद प्रस्तावकों के साथ कलेक्ट्रेट के लिए रवाना हुईं। इस दौरान में बड़ी संख्या में कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर सपा कार्यकर्ताओं का हुजूम मौजूद रहा। डिंपल ने सपा मुखिया अखिलेश यादव, रामगोपाल यादव और शिवपाल सिंह के साथ नामांकन पर्चा दाखिल किया। इसके साथ ही धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप भी मौजूद रहे।
 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें