advertisements
advertisements

मैनपुरी लोकसभा सीट : सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव तो कहीं फर्जी मतदान के मामले, 4 जून को आएंगे नतीजे

सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव तो कहीं फर्जी मतदान के मामले, 4 जून को आएंगे नतीजे
UPT | मैनपुरी में शाम छह बजे तक मतदान पूर्ण हुआ

May 07, 2024 18:42

उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर 6 बजे संपन्न हुई। तीसरे चरण के चुनाव में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल हैं...

May 07, 2024 18:42

Mainpuri News : उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया सुबह 7 बजे से शुरू होकर 6 बजे संपन्न हुई। तीसरे चरण के चुनाव में संभल, हाथरस (आरक्षित), आगरा (आरक्षित), फतेहपुर सीकरी, फिरोजाबाद, मैनपुरी, एटा, बदायूं, आंवला और बरेली सीटें शामिल हैं। तीसरे चरण में यूपी की 10 सीटों पर 100 प्रत्याशी मैदान में रहे। मैनपुरी लोकसभा सीट पर मतदान संपन्न हो चुका है। चुनाव के दौरान सपा और भाजपा कार्यकर्ताओं में टकराव देखने को मिला तो कहीं फर्जी मतदान के मामले भी देखने को मिले।

मैनपुरी संसदीय सीट से आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे
मैनपुरी संसदीय सीट से आठ प्रत्याशी मैदान में उतरे। कुल मतदाताओं की संख्या 17.90 लाख रहे। इन मतदाताओं में 9.62 लाख पुरुष और 8.27 लाख महिला मतदाताओं के अलावा 39 अन्य मतदाता रहे। मतदान के लिए 1603 मतदान केंद्र बनाए गए। मैनपुरी जनपद में 1267 मतदान केंद्र, जबकि जसवंतनगर विधानसभा के 336 मतदान केंद्र बनाए गए। शाम छह बजे तक मतदान पूर्ण हुआ।

यह भी पढ़ें- मैनपुरी लोकसभा सीट : चुनाव के दौरान भाजपा और सपा कार्यकर्ता आपस में भिड़े, जमकर हुआ पथराव

शाम 5 बजे तक 55.88 मतदान प्रतिशत रहा
मैनपुरी में भोगांव, किशनी, करहल और जसवन्तनगर विधानसभा क्षेत्रों पर सुबह 9 बजे 12.18 प्रतिशत मतदान रहा। इसके बाद सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत 25.13 तक गया। दोपहर तीन बजे कर मतदान प्रतिशत 46.80 रहा। दोपहर कड़ी धूप में मतदान की गति धीमी हो गई। शाम के लोग अपने घरों से बाहर निकलने लगे। दोपहर के बाद फिर मतदान केंद्रों पर भीड़ दिखाई दी। शाम 5 बजे तक 55.88 मतदान प्रतिशत रहा।

इन प्रत्याशियों में कड़ा मुकाबला
मैनपुरी सीट पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव चुनाव मैदान में हैं। यह समाजवादी पार्टी की परंपरागत सीट मानी जाती है। इसके साथ ही बीजेपी ने पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं शिव प्रसाद यादव बसपा से, सुनील कुमार मिश्रा सर्व समाज जनता पार्टी से, नंदराम बागड़ी वोटर पार्टी इंटरनेशनल से, मंजू पाल भारतीय शक्ति चेतना पार्टी से, सुरेश चंद एडवोके निर्दलीय, प्रमोद कुमार निर्दलीय चुनाव मैंदान में हैं।

यह भी पढ़ें- अखिलेश ने बीजेपी के पक्ष में मतदान का लगाया आरोप : ट्वीट कर दी जानकारी, लिखा- 'भाजपा के लोग फाड़ रहे मतदाताओं की पर्चियां'

Also Read

दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

20 May 2024 01:23 AM

आगरा आगरा में खौफनाक वारदात : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या, आंखें फोड़ दी और गला दबाकर ले ली जान 

थाना बसई अरेला क्षेत्र के रहने वाले देवेंद्र ने अपनी बहन रूबी की शादी सनी पुत्र राजवीर निवासी लखनपुरा थाना डौकी के साथ अपनी हैसियत अनुसार दान-दहेज के साथ शादी की थी। और पढ़ें