अखिलेश यादव का भाजपा पर आरोप : बोले- बहराइच हिंसा जानबूझकर कराई, यह बताई वजह

बोले- बहराइच हिंसा जानबूझकर कराई, यह बताई वजह
UPT | सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव

Oct 21, 2024 15:45

करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर बहराइच में जानबूझकर हिंसा कराने का आरोप लगाया है...

Oct 21, 2024 15:45

Mainpuri News : करहल विधानसभा उपचुनाव के लिए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने भाजपा पर बहराइच में जानबूझकर हिंसा कराने का आरोप लगाया है। साथ ही इसे आगामी चुनावों से जोड़ते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। उन्होंने कहा कि इस बार चुनाव में पहले से अधिक समर्थन मिलेगा, जिसके चलते चुनाव परिणाम ऐतिहासिक होने वाला है।

नामांकन के दौरान बोले- अखिलेश
तेज प्रताप यादव के नामांकन के दौरान अखिलेश यादव ने कहा कि मैनपुरी के लोग हमेशा से समाजवादी पार्टी और नेताजी का समर्थन करते आए हैं और इस बार भी तेज प्रताप भारी बहुमत से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह विकास के मुद्दों से जनता का ध्यान भटकाने के लिए षड्यंत्र कर रही है। समाजवादियों के विकास को भाजपा ने रोकने का काम किया है। अखिलेश यादव ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि अब भाजपा पीडीए का नाम तक लेने से घबराने लगी है। इस दौरान उन्होंने मीडिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि चैनलों को विकास से ज्यादा तेज प्रताप के तिलक पर चर्चा करने में रुचि थी।



जानबूझकर दंगा करवाने का लगाया आरोप
उन्होंने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि बहराइच में हिंसा भाजपा द्वारा प्रायोजित थी ताकि चुनावी लाभ लिया जा सके। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रशासन और पुलिस के उचित इंतजाम नहीं किए गए, और भाजपा राजनीतिक लाभ के लिए जानबूझकर दंगा करवा रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जिसको चाहे गिरफ्तार करा दे। उपचुनाव में भाजपा के हारने की भविष्यवाणी करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि इस बार जनता भाजपा को सबक सिखाएगी।



 

Also Read

प्रदूषण की चपेट में ताज नगरी, शहर के किसी भी हिस्से की अबोहवा शुद्ध नहीं...

21 Oct 2024 04:25 PM

आगरा Agra News : प्रदूषण की चपेट में ताज नगरी, शहर के किसी भी हिस्से की अबोहवा शुद्ध नहीं...

वैश्विक पर्यटन नगरी की अबोहवा धीरे-धीरे मौसम के अनुसार बदलती जा रही है। अब गुलाबी सर्द हवाएं चलने लगी हैं, लोगों को गर्मी से निजात मिलने लगी है तो वहीं, शहर धीरे-धीरे प्रदूषण की चपेट में आता जा रहा है। शहर का हृदय स्थल... और पढ़ें