मैनपुरी में बोलीं डिंपल यादव : करहल का परिणाम पूरे देश को संदेश देगा, शिवपाल ने किया जीत का दावा

करहल का परिणाम पूरे देश को संदेश देगा, शिवपाल ने किया जीत का दावा
UPT | symbolic image

Oct 27, 2024 17:49

मैनपुरी की करहल में सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। हमारे युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं...

Oct 27, 2024 17:49

Mainpuri News : मैनपुरी की करहल विधानसभा में हो रहे उपचुनाव के लिए रविवार को घिरोर कस्बे में एक जनसभा आयोजित की गई। समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रत्याशी तेज प्रताप यादव के समर्थन में शिवपाल यादव, आजमगढ़ सांसद धर्मेंद्र यादव और मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर जोरदार हमला किया। उन्होंने सरकार की विफलताओं और स्थानीय मुद्दों को उठाते हुए सपा की ताकत पर जोर दिया।

सरकार अपने अंतिम चरण में है : डिंपल यादव
मैनपुरी की करहल में सांसद डिंपल यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार हर क्षेत्र में असफल रही है। हमारे युवा बेरोजगारी का सामना कर रहे हैं, महिलाओं के खिलाफ अत्याचार बढ़ रहे हैं और भ्रष्टाचार का बोलबाला है। यह सरकार अपने अंतिम चरण में है। करहल का चुनाव परिणाम पूरे देश को एक महत्वपूर्ण संदेश देगा।



'अयोध्या में लोगों के साथ अन्याय जारी'
उन्होंने आगे कहा कि सरकार चाहे कितने भी दीपोत्सव का आयोजन करे, लेकिन अयोध्या में लोगों के साथ अन्याय जारी है। उनकी जमीनें छीन ली गई हैं और सर्किल रेट नहीं बढ़ाए गए हैं। इस जनसभा ने सपा के समर्थकों में उत्साह भर दिया है और अब सभी की नजरें करहल विधानसभा के चुनाव पर हैं। उन्होंने कहा कि 2024 चुनाव के परिणाम को देखते हुए यह स्पष्ट हो गया है कि पीडीए को एकजुट होकर लड़ना है। पीडीए एकजुट है, जिसमें महिलाओं को समान सम्मान दिया जाएगा।

'पीडीए सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा'
डिंपल यादव ने कहा उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर पहुंच चुका है। पीडीए सभी के अधिकारों के लिए संघर्ष करेगा। राज्य में विकास ठप हो गया है। न रोजगार है और न ही किसानों को खाद मिल रही है। जितनी भी समस्याएं हैं, उन्हें केवल सपा ही दूर कर सकती है। करहल में चुनाव नजदीक हैं और हम 100 प्रतिशत तैयारी के साथ मैदान में हैं। 2022 के चुनावों में स्पष्ट हुआ कि किस तरह वोटों की चोरी और अन्याय हुआ। इसके बावजूद, लोगों ने भागीदारी दिखाई। आगामी चुनाव में हमारी जीत सुनिश्चित है।

शिवपाल ने किया जीत का दावा
जनसभा के बाद मीडिया से बातचीत में शिवपाल यादव ने कहा कि इस उपचुनाव में हम सारे रिकॉर्ड तोड़ेंगे। तेज प्रताप यादव को हम जसवंत नगर और पिछले चुनावों से अधिक मतों से जीत दिलाएंगे। उन्होंने भाजपा पर कटाक्ष करते हुए कहा कि दीपावली सभी लोग अपने घर पर मनाते हैं, लेकिन भाजपा इस पर भी राजनीति कर रही है।

'भाजपा केवल अधिकारियों से वोट मांगती है'
शिवपाल ने आगे कहा कि हम संविधान की रक्षा के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। ऐसे अधिकारियों को चिन्हित किया जाएगा, जो संविधान का पालन नहीं करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा केवल अधिकारियों से वोट मांगती है, जबकि समाजवादी पार्टी (सपा) हमेशा जनता के साथ खड़ी रहती है।

Also Read

दिन-रात निगरानी में लगा वन विभाग, अंधविश्वास का अंत कब?

27 Oct 2024 07:51 PM

आगरा दिवाली से पहले उल्लुओं पर आफत : दिन-रात निगरानी में लगा वन विभाग, अंधविश्वास का अंत कब?

दिवाली से पहले उल्लुओं की जान पर आफत बन जाती है। दिवाली के मौके पर उल्लुओं का इस्तेमाल तंत्र मंत्र के लिए किया जाता है। इन दिनों उल्लुओं का जमकर शिकार किया जाता है और पढ़ें