करहल पहुंची डिंपल यादव : विधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का किया समापन, भाजपा पर बोला हमला

विधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा का किया समापन, भाजपा पर बोला हमला
UPT | करहल पहुंची डिंपल यादव

Sep 22, 2024 20:54

विधानसभा क्षेत्र करहल में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा निकाली गई "संविधान बचाओ साइकिल जन जागरण रैली" का रविवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने समापन किया।

Sep 22, 2024 20:54

Short Highlights
  • करहल पहुंची सांसद डिंपल यादव
  • तिरुपति के प्रसाद का किया जिक्र
  • भाजपा पर बोला हमला
Mainpuri News : विधानसभा क्षेत्र करहल में समाजवादी पार्टी (सपा) द्वारा निकाली गई "संविधान बचाओ साइकिल जन जागरण रैली" का रविवार को मैनपुरी सांसद डिंपल यादव ने समापन किया। उन्होंने रैली में शामिल पदाधिकारियों को सम्मानित करते हुए भाजपा सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में सबसे ज्यादा किसान परेशान हैं। यह सरकार किसानों को खाद तक उपलब्ध नहीं करा पा रही है। महिलाओं और बेटियों पर लगातार अत्याचार बढ़ रहे हैं, इसलिए लोगों ने इस दमनकारी सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना लिया है।

जन जागरण साइकिल यात्रा का समापन
करहल विधानसभा क्षेत्र में 15 सितंबर से शुरू हुई यह "संविधान बचाओ जन जागरण साइकिल यात्रा" 450 किमी पूरे करने के बाद रविवार को कस्बा के एक रिसोर्ट में समापन हुआ। समापन के दौरान सांसद डिंपल यादव ने पदाधिकारियों से संवाद किया और पत्रकारों से बातचीत करते हुए केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोकतंत्र को खत्म करने का काम किया जा रहा है। साइकिल यात्रा के माध्यम से युवा कार्यकर्ताओं ने गांव-गांव जाकर लोगों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि देश में बेरोजगारी चरम पर है। युवा रोजगार के लिए इधर-उधर भटक रहे हैं, लेकिन इस सरकार में रोजगार के बजाय भ्रष्टाचार हो रहा है। स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल हैं, गांवों में सड़कें खराब पड़ी हैं और सरकार आंखें बंद किए हुए है। 

तिरुपति के प्रसाद का किया जिक्र
प्रदेश में सपा गठबंधन को मिली ऐतिहासिक जीत के कारण मुख्यमंत्री लगातार विवादित बयान देते रहते हैं। तिरुपति बालाजी मंदिर में चर्बीयुक्त प्रसाद के सवाल पर उन्होंने कहा कि घी बाहर से इंपोर्ट होकर आ रहा था। प्रसाद में चर्बी का प्रयोग करना बेहद गलत है। मथुरा में भी सही खोया नहीं दिया जा रहा है। जहां देश के बड़े नेता "एक देश, एक चुनाव" की बात कर रहे हैं, वहीं हरियाणा और जम्मू-कश्मीर के चुनाव को लेकर कुछ नहीं बोल रहे हैं। 

भाजपा को जमकर घेरा
सरकार के अधिकारियों की सूची प्रसारित करने पर पत्रकारों पर हुई प्राथमिकी के संबंध में सांसद ने कहा कि सच बोलने पर यह सरकार लोगों की आवाज को दबाकर लोकतंत्र को खत्म करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भगवान श्री राम का नाम लेने वालों को अयोध्या और स्वयं भगवान ने ही भाजपाइयों को नकार दिया है। भाजपा हमेशा संप्रदाय की राजनीति और सपा समुदाय की राजनीति करती है। सरकार के दबाव में पुलिस की कार्यप्रणाली भी गलत हो गई है। इस सबका जवाब जनता आने वाले चुनाव में देगी। इस अवसर पर पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव, एमएलसी मुकुल यादव, पूर्व एमएलसी अरविंद यादव सहित समाजवादी पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Also Read

मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना,  कुछ का मौके पर किया निस्तारण

22 Sep 2024 08:34 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में जनता की समस्याओं को सुना, कुछ का मौके पर किया निस्तारण

पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने कैंप कार्यालय में जनसुनवाई करते हुए जनता की समस्याओं को अधिकारियों की उपस्थिति में सुना... और पढ़ें