केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल बुधवार को मैनपुरी पहुंचे। उन्होंने राज्यसभा चुनाव में सपा के विधायकों द्वारा क्रास वोटिंग को लेकर सपा को घेरा। इसके साथ ही राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। एसपी बघेल ने मैनपुरी सीट में कमल खिलाने का दावा किया है।
मैनपुरी में गरजे केंद्रीय मंत्री : एसपी सिंह बघेल ने साधा महागठबंधन पर निशाना, सपा का गढ़ जीतने का दावा
Feb 28, 2024 17:40
Feb 28, 2024 17:40
- एसपी सिंह बघेल ने सपा मुखिया के परिवारिक सदस्यों को भी आड़े हाथों लिया।
- सपा नेतृत्व विहिन हो चुकी है : एसपी सिंह बघेल
मैनपुरी पहुंचे केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल ने राहुल गांधी पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के राजकुमार (राहुल गांधी) को लोकसभा की 542 सीटों में से एक भी सीट नहीं मिल पाई। जिससे वो चुनाव लड़ सकें। लोकसभा चुनाव 2019 में राजकुमार को पहले से अमेठी हारने का अहसास था। इसके बाद अमेठी से चुनाव हार भी गए। इस लिए पहले वायनाड से चुनाव लड़ने की तैयारी कर ली थी। सपा ने भी 2019 के लोकसभा चुनाव में बसपा से गठबंधन कर चुनाव लड़ा था। जिसके परिणाम सभी के सामने है।
सैफई परिवार के टॉप फाइव
एसपी सिंह बघेल ने सपा मुखिया के परिवारिक सदस्यों को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में सैफई परिवार के लोगों ने टॉप 5 सीटों को चुना था। जिसमें मुलायम सिंह ने मैनपुरी सीट और अखिलेश यादव आजमगढ़ की सीट जीत पाए थे। इसके बाद फिरोजाबाद से अक्षय यादव, बदांयू से धर्मेंद्र यादव और कन्नौज से डिंपल यादव चुनाव हार गईं। उनकी यह स्थिति तब थी जब उनका बसपा से गठबंधन था। जबकि प्रत्येक लोकसभा सीट पर बसपा को एक लाख से अधिक वोट मिला था।
पुलिस भर्ती परीक्षा लीक होने पर आरोपियों की तलाश जारी
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार में होने वाली भर्तियां हाईकोर्ट पहुंचती थीं। लेकिन सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार ने गड़बड़ी की सूचना मिलते ही भर्ती रद्द कर दी। इसके साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने किसान आंदोलन को राजनीति से प्रेरित बताया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पशु पालन, मुर्गी पालन, मछली पालन से जुड़े किसानों को बड़ी राहत दी है। यदि किसी किसान के पास जमीन का एक भी टुकड़ा है, तो उन्हें किसान सम्मान निधी दी जा रही है।
बीजेपी मैनपुरी फतेह करेगी
एसपी सिंह बघेल ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं के दम पर बीजेपी इस बार मैनपुरी की सीट पर भी कमल खिलाएगी। उन्होंने विपक्ष को डूबता हुआ जहाज बताया है।
Also Read
27 Sep 2024 04:10 PM
आगरा में राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस महिला की गतिविधियों की जांच शुरू कर रही है। और पढ़ें