Mathura News : रजबहे में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका, जानें पूरा मामला...

रजबहे में उतराता मिला अज्ञात महिला का शव, हत्या की आशंका, जानें पूरा मामला...
UPT | महिला का शव मिलने के बाद मौके पर जांच करती पुलिस।

Aug 29, 2024 15:58

थाना राया क्षेत्र अंतर्गत विचपुरी माइनर में सुथरिया गांव के समीप एक अज्ञात महिला का शव पुल में फंसा मिला। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से बाहर...

Aug 29, 2024 15:58

Mathura News : थाना राया क्षेत्र अंतर्गत विचपुरी माइनर में सुथरिया गांव के समीप एक अज्ञात महिला का शव पुल में फंसा मिला। इस बात की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को माइनर से बाहर निकलवाया। पुलिस ने शव को  पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव के शिनाख़्त में जुट गई है।

ये है पूरा मामला
बताया गया है कि माइनर में मिली अज्ञात युवती की लाश कई दिन पुरानी है। महिला के शव को देखकर उसकी उम्र करीब 35 वर्ष मानी जा रही है। महिला के बदन पर मैरून कलर की साड़ी है। शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो गया है। आसपास के लोगों ने भी शिनाख्त नहीं की। अंदेशा लगाया जा रहा है कि ऊपर से पानी में बहते हुए शव यहां तक पहुंच गया और यहां आकर पुल में फंस गया। 

हत्या की आशंका
महिला के सिर पर गोली का निशान भी बताया गया है। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या कर शव पानी मे फेंक दिया गया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिये भेजकर आसपास के थानों में शिनाख़्त के लिए सूचना भेज दी है।

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें