मथुरा में कांग्रेस का प्रदर्शन : विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने को बताया साजिश, जांच की मांग...

विनेश फोगाट के ओलंपिक से बाहर होने को बताया साजिश, जांच की मांग...
UPT | प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

Aug 08, 2024 14:02

ओलंपिक खेलों में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने को विपक्षी दलों ने सरकार की साजिश  करार दिया है। गुरुवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन...

Aug 08, 2024 14:02

Mathura News : ओलंपिक खेलों में भारतीय रेसलर विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने को विपक्षी दलों ने सरकार की साजिश  करार दिया है। गुरुवार को मथुरा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर जमकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार पर विनेश फोगाट को ओलंपिक खेलों से डिसक्वालिफाई कराने का आरोप लगाया। 

आत्मा आहत हुई है
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि दिनेश फोगाट ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष के खिलाफ आंदोलन किया था। जिसकी वजह से उसके खिलाफ यह षडयंत्र किया गया है। जो खिलाड़ी देश के लिये मेडल लेकर आती, जिससे करोड़ों भारतीयों को गर्व होता। लेक़िन, साजिशन ओवर वेट में अयोग्य घोषित किया गया। इस साज़िश से सभी की आत्मा आहत हुई है।

जांच कर दोषियों पर कार्रवाई की मांग
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विनेश फोगाट के डिसक्वालिफाई होने की प्रक्रिया को लेकर जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। 

Also Read

 चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

4 Oct 2024 08:40 PM

मथुरा वृंदावन में ब्रज तीर्थ विकास परिषद की नई पहल : चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड और क्यूआर कोड की शुरुआत

उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद ने ब्रज क्षेत्र में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम पहल की शुरुआत की है। परिषद ने चार भाषाओं में सांकेतिक बोर्ड लगाने का निर्णय लिया है, जिसमें क्यूआर कोड की सुविधा भी दी गई है। और पढ़ें