Mathura News : रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मथुरा पहुंचे, सैनिकों के साथ करेंगे योग, बांके बिहारी मंदिर भी जाएंगे

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह मथुरा पहुंचे, सैनिकों के साथ करेंगे योग, बांके बिहारी मंदिर भी जाएंगे
UPT | रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत किया गया।

Jun 21, 2024 01:35

राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। सुबह 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे।

Jun 21, 2024 01:35

Mathura News : केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह गुरुवार देर शाम दो दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंच गए हैं। खराब मौसम के कारण उनका आगरा से हेलिकॉप्टर द्वारा मथुरा आगमन टाला गया। सेना के अधिकारी उन्हें नोएडा एक्सप्रेस से मथुरा लाए। देर शाम 7:45 बजे करीब रक्षामंत्री का सेना के गेस्ट हाउस में आगमन हुआ।

भाजपा के जनप्रतिनिधियों के साथ ही संगठन के पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। भारी सुरक्षा इंतजाम यहां किए गए। देर शाम रक्षामंत्री के मथुरा आगमन पर सेना के गेस्ट हाउस में डीएम शैलेंद्र कुमार सिंह, एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष निर्भय पांडेय, बलदेव विधायक पूरन प्रकाश व अन्य जनप्रतिनिधि व संगठन के पदाधिकारी उनके स्वागत को पहुंचे। इसके बाद राजनाथ सिंह सैन्य अधिकारियों के परिवारों से मुलाकात को गए। उनके साथ रात्रि में सहभोज किया। इसके बाद गेस्ट हाउस में विश्राम किया।

आज क्या है कार्यक्रम
राजनाथ सिंह शुक्रवार सुबह 6:45 बजे से 7:40 बजे तक सैन्य कर्मियों के साथ ट्रेनिंग एरिया में योग करेंगे। सुबह 11 बजे गेस्ट हाउस से सीधे बांके बिहारी मंदिर में ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन को पहुंचेंगे। मंदिर से दोपहर 12 बजे वापस सेना के गेस्ट हाउस पर पहुंचेंगे। शाम 4:45 बजे आगरा के लिए हेलिकॉप्टर द्वारा रवाना होंगे। वहां से 5:15 बजे लखनऊ के लिए रवाना हो जाएंगे। इससे पूर्व एसएसपी ने सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में पुलिस महकमे के साथ बैठक की। सभी अधीनस्थों को आदेश दिया कि किसी भी प्रकार से रक्षा मंत्री की सुरक्षा में चूक नहीं होनी चाहिए। बांके बिहारी के दर्शन के दौरान वृंदावन को छावनी में तब्दील कर दिया जाए।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें