धर्म परिवर्तन घोषणा पर बवाल : 'हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा', दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा को दी खुली धमकी

'हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया तो जीभ काट दूंगा', दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा को दी खुली धमकी
UPT | मौलाना तौकीर रजा

Jul 17, 2024 14:03

दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने धमकी दी कि अगर हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया गया तो बरेली जाकर मौलाना की जीभ काट देंगे।

Jul 17, 2024 14:03

Mathura News : मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने मौलाना तौकीर रजा के खिलाफ विवादित बयान दिया है। उन्होंने धमकी दी कि अगर हिंदू बहनों से कलमा पढ़वाया गया तो बरेली जाकर मौलाना की जीभ काट देंगे। मौलाना तौकीर रजा की हिंदू लड़के लड़कियों का धर्म परिवर्तन और कलमा पढ़वाए जाने के बयान को लेकर दिनेश शर्मा ने कहा कि यह बहुत ही चिंता का विषय है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने मौलाना के लिए कठोर दंड, उनकी संपत्तियों की जांच और ठिकानों पर बुलडोजर चलाने की मांग की है। 

ये भी पढ़ें : 300 करोड़ की रिश्वत के आरोपों में घिरे इंजीनियर : बिहार में 90 करोड़ का मॉल, अब काली कमाई की होगी जांच 

प्रेमी जोड़ों के सामूहिक धर्म परिवर्तन की तैयारी में मौलाना 
इत्तेहाद-ए-मिल्लत काउंसिल (आईएमसी) के प्रमुख मौलाना तौकीर रजा ने हाल ही में एक विवादित घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि 21 जुलाई को पांच हिंदू युवक-युवतियों का धर्म परिवर्तन कराया जाएगा। साथ ही, उन्होंने 23 हिंदू जोड़ों के सामूहिक विवाह कराने की भी योजना बनाई थी। मौलाना का दावा था कि ये सभी जोड़े अपनी मर्जी से इस्लाम धर्म अपनाना चाहते हैं।



मौलाना ने की थी विवादित घोषणा
मौलाना तौकीर रजा ने अपने बयान में कहा था कि पिछले दो वर्षों से उन्होंने लालच या प्रेम के कारण धर्म परिवर्तन करने वालों को प्रोत्साहित नहीं किया था। लेकिन अब उनके संपर्क में कई ऐसे जोड़े हैं जो लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं और इस्लाम अपनाकर विवाह करना चाहते हैं। उन्होंने तर्क दिया कि धार्मिक दृष्टि से विवाह पूर्व संबंध उचित नहीं है, इसलिए वे इन जोड़ों की मदद करना चाहते हैं।

दिनेश शर्मा ने दी खुली धमकी
इस घोषणा के बाद, मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष दिनेश शर्मा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मौलाना तौकीर रजा को खुली धमकी देते हुए कहा कि अगर किसी हिंदू लड़की से कलमा पढ़वाया गया तो वे मौलाना की जीभ काट देंगे। दिनेश शर्मा ने यह भी कहा कि वे हजारों समर्थकों के साथ बरेली जाएंगे और मौलाना के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

ये भी पढ़ें : आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस : अब आ गया इंसान की आवाज की नकल कर उसकी तरह बात करने वाला AI मॉडल

मौलाना पर लगाए गंभीर आरोप
दिनेश शर्मा ने आरोप लगाया कि मौलाना देश में धार्मिक तनाव पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मौलाना के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। शर्मा ने यहां तक कह दिया कि मौलाना की संपत्तियों की जांच होनी चाहिए और उनके ठिकानों पर बुलडोजर चलाया जाना चाहिए।

दिनेश शर्मा पर होगी चुकी है गुंडा एक्ट की कार्रवाई
दिनेश शर्मा पर पहले गुंडा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई थी। गोवर्धन थाना पुलिस ने उन्हें पाबंद किया था। शर्मा पर पैगंबर मोहम्मद के बारे में विवादित बयान देने का आरोप थे, जिसके लिए गोविंद नगर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। अब एडीएम कोर्ट में उनके खिलाफ गुंडा एक्ट का मुकदमा चलेगा।

ये भी पढ़ें : बदलता उत्तर प्रदेश : राज्य राजधानी क्षेत्र विकास प्राधिकरण के गठन को अधिसूचना जारी करने की तैयारी, मिलेंगी विश्वस्तरीय सुविधाएं

कौन हैं दिनेश शर्मा
लगातार अपने विवीदित बयानों से चर्चा में रहने वाले दिनेश शर्मा मथुरा श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास समिति के अध्यक्ष हैं। जो भाजपा के सक्रिय सदस्य हैं और पहले किसान मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव रह चुके हैं। हिंदूवादी नेता दिनेश शर्मा श्री कृष्ण जन्मभूमि के लिए लगातार लड़ाई लड़ रहे हैं। 

Also Read

बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला, कहा- माफियाओं का समर्थन करते हैं सपा प्रमुख

14 Sep 2024 05:42 PM

फिरोजाबाद अखिलेश के बयान पर विरोध : बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जलाया पुतला, कहा- माफियाओं का समर्थन करते हैं सपा प्रमुख

फिरोजाबाद में सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बयान ने एक नई विवाद की स्थिति उत्पन्न कर दी है। उनके मठाधीश को माफिया से जोड़ने वाले बयान के बाद वह साधू संतों और भाजपा के निशाने पर आ गए हैं... और पढ़ें