भारी बारिश से किसानों को नुकसान : मुआवजे की मांग कर जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय किसान यूनियन का प्रदर्शन

मुआवजे की मांग कर जिला कलेक्ट्रेट पर भारतीय   किसान यूनियन का प्रदर्शन
UPT | कलेक्ट्रेट पर धरने पर बैठे किसान नेता।

Sep 13, 2024 18:00

भारी बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया।

Sep 13, 2024 18:00

Mathura News : जिले में भारी बारिश से किसानों को हुए फसल नुकसान की भरपाई के लिए भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्ट्रेट पर जोरदार प्रदर्शन किया। किसानों की फसलों में भारी नुकसान हुआ है, साथ ही कई गांवों में मकानों की दीवारें गिरने से पशुहानि और अन्य जान-माल की हानि भी हुई है। प्रदर्शनकारियों ने प्रशासनिक अधिकारियों से किसानों को उचित मुआवजा दिलाने की मांग की।

भारतीय किसान यूनियन के मंडल अध्यक्ष राजकुमार तौमर ने बताया कि लगातार बारिश की वजह से जिले के किसानों को भयंकर नुकसान हुआ है। फसलें बर्बाद हो चुकी हैं और जिन किसानों के मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं, उन्हें मवेशियों की हानि भी उठानी पड़ी है। इसके साथ ही, कुछ जगहों पर किसानों की जान भी गई है। तौमर का आरोप है कि इस गंभीर स्थिति के बावजूद प्रशासनिक अधिकारी संवेदनहीनता दिखा रहे हैं और किसानों की मदद के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठा रहे हैं।

प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन
मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन देने पहुंचे राजकुमार तौमर जब अधिकारियों की अनदेखी से नाराज हुए, तो उन्होंने कलेक्ट्रेट के बाहर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया। उनका कहना था कि प्रशासन किसानों की समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। अधिकारियों को गांवों में जाकर नुकसान का आकलन करना चाहिए था, लेकिन वे अपने दफ्तरों में बैठे रहे।

इस बीच, भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने एडीएम के खिलाफ नारेबाजी की। किसानों का कहना था कि मौसम विभाग ने पहले ही भारी बारिश की चेतावनी दी थी, लेकिन प्रशासन ने कोई तैयारी नहीं की। इस लापरवाही के चलते किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है। एडीएम की संवेदनहीनता और अधिकारियों के दुर्व्यवहार को लेकर किसानों में गहरा रोष है।

किसान नेताओं ने मांग की कि किसानों की फसलों और मकानों की मरम्मत के लिए सरकार तत्काल मुआवजे की घोषणा करे और प्रशासनिक अधिकारी जल्द से जल्द गांवों में जाकर नुकसान का आकलन करें। 

Also Read

27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

19 Sep 2024 12:53 AM

यूपी में मालगाड़ी डिरेल : 27 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे के बाद पटरियों पर फैला कोयला, कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित

मथुरा में बुधवार रात एक बड़ा रेल हादसा हुआ जब मथुरा से दिल्ली की ओर जा रही मालगाड़ी के 27 डिब्बे पटरी से उतर गए। यह घटना मथुरा के पिलर संख्या 1408/14 के पास हुई, जिसमें मालगाड़ी के कुल 59 डिब्बों में से 27 डिब्बे डिरेल हो गए। और पढ़ें