लोकसभा चुनाव 2024 : ड्रीम गर्ल की मथुरा में हैट्रिक, तीसरी बार जीत पर हेमा ने आभार जताया... 

ड्रीम गर्ल की मथुरा में हैट्रिक, तीसरी बार जीत पर हेमा ने आभार जताया... 
UPT | मीडियाकर्मियों से बात करतीं सांसद सांसद हेमा मालिनी।

Jun 04, 2024 14:55

बॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाली सिने तारिका के राजनीति में भी सितारे बुलन्द हैं। वह तीसरी बार बड़ी जीत हासिल कर संसद पहुंच रहीं हैं। यह ब्रजवासियों का प्यार है, जो हेमा मालिनी को तीसरी बार जिताया...

Jun 04, 2024 14:55

Mathura News : बॉलीवुड में अपना परचम लहराने वाली सिने तारिका के राजनीति में भी सितारे बुलन्द हैं। वह तीसरी बार बड़ी जीत हासिल कर संसद पहुंच रहीं हैं। यह ब्रजवासियों का प्यार है, जो हेमा मालिनी को तीसरी बार जिताया है। हेमा मालिनी मतगणना स्थल पर पहुंची और अपनी जीत के लिए ब्रजवासियों का आभार व्यक्त किया। 

अधूरे काम पूरे होंगे
हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज से उनका बड़ा लगाव है। ब्रजवासियों का लगातार उन्हें आशीर्वाद मिल रहा है। ब्रज में जो काम बाकी रहे हैं, उन्हें कराने का अवसर भी इस बार उनको मिलेगा। पिछले दस सालों में मोदी सरकार में जो कार्य शेष रह गए थे, इस बार उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि एनडीए को भी बहुमत मिलने जा रहा है। इस बार भी एनडीए की सरकार बनेगी। 

ब्रजवासियों की सेवा प्राथमिकता
सांसद हेमा मालिनी ने कहा कि ब्रज की 84 कोसी परिक्रमा का कार्य उनके लिए महत्वपूर्ण है। ब्रजवासियों को रोजगार देने के लिए उनका इस बार प्रयास रहेगा। मीडिया से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा शिक्षा के क्षेत्र में भी बड़े स्तर पर काम होंगे। ट्रैफिक जाम की समस्या का निदान भी इस बार कराया जायेगा। पत्रकारों द्वारा उनके तीसरी बार जीत पर मंत्री बनने के बाबत पूछे गये सवाल पर कहा कि जो भी उन्हें जिम्मेदारी मिलेगी, उसे लेकर ब्रजवासियों की सेवा पहले होगी।

Also Read

पकड़ा गया चैन लूटने वाला बदमाश, देर रात हुई मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

5 Jul 2024 03:27 PM

आगरा Agra News : पकड़ा गया चैन लूटने वाला बदमाश, देर रात हुई मुठभेड़, आरोपी के दाहिने पैर में लगी गोली

आगरा पुलिस अपराधियों पर लगाम कसती दिखाई दे रही है। जिले और शहर में आपराधिक वारदातों को अंजाम देने बदमाशों घर पकड़ के लिए लगातार प्रयास किया जा रहे हैं और उन्हें मुठभेड़ में दबोचा भी जा रहा... और पढ़ें