Mathura News : अगवा किशोरी को ढूंढने के लिए हिन्दू संगठनों ने थाना घेरा, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया...

अगवा किशोरी को ढूंढने के लिए हिन्दू संगठनों ने थाना घेरा, 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया...
UPT | घटना के बाबत जानकारी देतीं हिन्दूवादी संगठन की नेता।

Sep 20, 2024 16:01

राया थाना क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय के युवक द्वारा अगवा की गई किशोरी के मामले में तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव किया और पुलिस से किशोरी को ढूंढने की मांग की। हिन्दू...

Sep 20, 2024 16:01

Mathura News : राया थाना क्षेत्र के एक गांव से विशेष समुदाय के युवक द्वारा अगवा की गई किशोरी के मामले में तनाव बढ़ता जा रहा है। शुक्रवार को हिन्दू संगठनों ने थाने का घेराव किया और पुलिस से किशोरी को ढूंढने की मांग की। हिन्दू महासभा की अध्यक्ष छाया गौतम, विश्व हिन्दू परिषद एवं दुर्गावाहिनी से जुड़े सैकड़ों कार्यकर्ता थाने पहुंच गये और आरोपी के साथ किशोरी को सकुशल ढूंढने का दबाब बनाया। थाने पर बबाल की आशंका को देखते हुए सर्किल के कई थानों की फ़ोर्स पहुंच गई। हिन्दू संगठन से जुड़े कार्यकर्ताओं की पुलिस से तीख़ी नोकझोंक हुई। 

पुलिस ने दिया भरोसा
17 सितंबर को किशोरी को अगवा किया गया था। लेकिन, पुलिस अब भी उसे ढूंढ नहीं पाई है। थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक कुमार ने भरोसा दिलाया कि टीम लगी हुई है। जल्द ही अगवा किशोरी को ढूंढ लिया जायेगा। हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने 24 घण्टे का समय दिया और लड़की बरामद न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।

18 सितंबर को गायब हुई किशोरी
बताते चलें कि मथुरा कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई किशोरी जब घर नहीं लौटी तो परिवार के लोगों ने तलाश की। फिर 19 सितंबर को पुलिस को सूचना दी। पिता की तहरीर पर पुलिस ने प्रवीण खान के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। जिसे लेकर हिन्दू संगठनों ने आपत्ति जताते हुए कहा कि लव जेहाद के मामले में मुकद्दमा दर्ज करना था, लेकिन पुलिस ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।

Also Read

कहा- आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

20 Sep 2024 05:15 PM

फिरोजाबाद डीएम की परीक्षा में अधिकांश लेखपाल और राजस्व निरीक्षक फेल : कहा- आईजीआरएस के मामलों का निस्तारण प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता

जिले के मंडलीय राजस्व प्रशिक्षण केंद्र, ग्राम मंदावली टूंडला में आयोजित कार्यशाला में जिलाधिकारी ने आईजीआरएस मामलों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण को लेकर प्रशिक्षण सत्र का आयोजन किया। जिलाधिकारी ने लेखपालों और राजस्व निरीक्षकों से सवाल पूछे, लेकिन अधिकांश कर्मचारी उनके सवालों का स... और पढ़ें