मथुरा पुलिस का खुलासा : पत्नी का आशिक निकला पति का हत्यारा, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार

पत्नी का आशिक निकला पति का हत्यारा, पुलिस ने एक आरोपी किया गिरफ्तार
UPT | पुलिस हिरासत में आरोपी

Jun 28, 2024 20:43

छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार नकाबपोशों ने छाता के पूर्व चेयरमैन के छोटे भाई प्रेम सिंह की सिर में गोली मार कर की गई हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया...

Jun 28, 2024 20:43

Mathura News : छाता कोतवाली के पास मंगलवार देर रात बाइक सवार नकाबपोशों ने छाता के पूर्व चेयरमैन के छोटे भाई प्रेम सिंह की सिर में गोली मार कर की गई हत्या का पुलिस ने शुक्रवार को खुलासा कर दिया। हत्या का कारण दो साल पुरानी रंजिश सामने आई है। पुलिस के अनुसार यह रंजिश मृतक की पत्नी से निकटता को लेकर पैदा हुई। इसके बाद इन दोनों पक्षों में कुछ समय बाद छोटे-छोटे विवाद होते रहे। मन में खुन्नस पाले बैठे पिंटू ने हत्या की वारदात की साजिश रच उसे अंजाम तक पहुंचा दिया। पुलिस ने पिन्टू के साथी नवीन निवासी पलवल को पकड़कर जेल भेज दिया। जिसने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी है।

प्राइवेट नोकरी करता था मृतक
जानकारी के अनुसार, सिंगू थोक, छाता निवासी 35 वर्षीय प्रेम सिंह चौधरी पुत्र छिद्दी सिंह एक शीतल पेय कंपनी में काम करते थे। मंगलवार रात घटना उस वक्त हुई जब प्रेम सिंह कंपनी में अपनी ड्यूटी खत्म करके रात 10.30 बजे के करीब अपने दोस्त रत्न सिंह के साथ बाइक पर बैठकर गांव लौट रहे थे। मृतक के भतीजे मनीष ने गांव के अमित उर्फ पिंटू, उसके पिता हर प्रसाद, चाचा रामवीर और दोस्त नवीन निवासी मोरकुटी, पलवल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था।

मुख्य आरोपी की मृतक की पत्नी से थी नजदीकियां
घटना का खुलासा करते हुए एसएसपी ने बताया कि घटना का मुख्य आरोपी पिन्टू है। जो अभी फ़रार चल रहा है। आरोपी की मृतक प्रेम सिंह की पत्नी से नजदीकियां थी। उसी से प्रेरित होकर प्रेम सिंह को मौत के घाट उतारने का षड्यंत्र रचा। अपने साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। घटना के मुख्य आरोपी पिन्टू ने प्रेम सिंह के गोली मारी। गोली सीधे सिर में जाकर लगी और अस्पताल ले जाते उसकी मौत हो गई। घटना के खुलासे के लिये लगाई गई टीम हर पहलू को लेकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

Also Read

हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

7 Jul 2024 08:19 PM

मथुरा बरसाना के राधारानी मंदिर में काटा केक : हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें