Mathura News : नगर निगम के एक्सईएन ने बच्चियों से की छेड़छाड़, बेकाबू हो गए कालोनी के लोग...

नगर निगम के एक्सईएन ने बच्चियों से की छेड़छाड़, बेकाबू हो गए कालोनी के लोग...
UPT | बच्चियों से छेड़छाड़ की घटना के बाद हंगामा करतीं महिलाएं।

Oct 11, 2024 10:52

मसानी रोड स्थित राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल के खाली फ्लैट में किराये पर रह रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता बोध नारायण झा पर गुरुवार को कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का...

Oct 11, 2024 10:52

Mathura News : मसानी रोड स्थित राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल के खाली फ्लैट में किराये पर रह रहे नगर निगम के अधिशासी अभियंता बोध नारायण झा पर गुरुवार को कॉलोनी के पार्क में खेल रही बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है। इसके बाद जमकर बवाल हुआ। महिलाएं सड़कों पर उतरकर हंगामा करने लगीं। पुलिस को कॉलोनी के अंदर कर बाहर से गेट बंद कर दिया। वाहनों का लंबा जाम लग गया। महापौर के विरुद्ध भी जमकर नारेबाजी की गई। पब्लिक ने आरोपी को जमकर धुना, फिर पुलिस ने एक्सईएन को हिरासत में ले लिया। घण्टों बाद महिला पुरुष सड़कों से हटे।

ये है पूरा मामला
राधा ऑर्चिड कॉलोनी में महापौर विनोद अग्रवाल रहते हैं। इसी कॉलोनी में उनका एक फ्लैट खाली है। यहां कुछ दिनों से नगर निगम के अधिशासी अभियंता मोद नारायण झा परिवार के साथ रह रहे थे। गुरुवार शाम करीब सात बजे कॉलोनी को दो बच्चियां पार्क में खेल रही थीं। आरोप है कि एक्सईएन पार्क में पहुंचे और बच्चियों से छेड़छाड़ की। बच्चियों ने अपने परिजनों से शिकायत की तो पूरी कॉलोनी की महिला और पुरुष घरों से निकल आए और हंगामा करने लगे। लोग महापौर के पास पहुंचे और शिकायत की। इस पर महापौर ने सोसाइटी के अध्यक्ष और मंत्री से बात करने को कहा। इस पर लोगों का गुस्सा भड़क गया और महापौर के विरुद्ध प्रदर्शन शुरू कर दिया। इसी बीच, पहुंची पुलिस एक्सईएन को हिरासत में लेकर थाने चली गई। 

कॉलोनी के अंदर बंद हुए पुलिसकर्मी
कुछ देर बाद पुलिस फिर कॉलोनी में पहुंची तो महिलाओं ने कॉलोनी के अंदर थाना प्रभारी देवपाल सिंह पुंडीर व अन्य पुलिसकर्मियों को बंद कर दिया और बाहर से गेट पर ताला लगा दिया। पुलिस चिल्लाती रही, लेकिन महिलाओं ने गेट नहीं खोला। सूचना पर पुलिस अधिकारी रात साढ़े दस बजे मौके पर पहुंचे। उन्होंने गणमान्य लोगों के जरिए महिलाओं को समझाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया, तब गेट का ताला खुला। सीओ ने बताया कि एक्सईएन को हिरासत में ले लिया गया है, रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

दो माह पहले अयोध्या से आए थे
एक्सईएन बोध नारायण झा करीब दो माह पहले अयोध्या से स्थानांतरित होकर यहां आए थे। उन्हें नगर आयुक्त ने वृंदावन जोन का कार्यभार सौंपा था। वह तभी से महापौर के खाली फ्लैट में रह रहे थे।

Also Read

120 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर चल रहा है काम

11 Oct 2024 05:56 PM

मथुरा ब्रज में पर्यटन सुविधाओं के विकास पर जोर : 120 करोड़ रुपये की विभिन्न परियोजनाओं पर चल रहा है काम

बृज में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए बृज तीर्थ विकास परिषद 120 करोड़ की परियोजनाओं पर काम कर रहा है, जिससे आने वाले समय मे बृज के विकास की नई तस्वीर सामने आएगी। स्थानीय लोगों के साथ ही पर्यटकों को भी सुविधाएं मिलेंगी। और पढ़ें