दिल्ली से मथुरा आए यात्री का गुम हुआ बैग : ई रिक्शा में भूल गईं थी महिला, पुलिस ने 1 घंटे में तलाशा, बैग में थी 1 लाख की ज्वैलरी

ई रिक्शा में भूल गईं थी महिला, पुलिस ने 1 घंटे में तलाशा, बैग में थी 1 लाख की ज्वैलरी
Uttar Pradesh Times | थैंक्स मथुरा पुलिस

Dec 26, 2023 14:05

दिल्ली से मथुरा आई महिला श्रद्धालु का बैग गुम हो गया। बैग में जरूरी कागजात सहित करीब 1 लाख रुपए की ज्वैलरी थी। बैग गुम होने से परेशान महिला ने अपनी व्यथा पुलिस को बताई। जिसके बाद मथुरा पुलिस ने 1 घंटे में बैग तलाश कर दे दिया। जिसके बाद महिला ने मथुरा पुलिस को थैंक यू कहा।

Dec 26, 2023 14:05

Short Highlights
  • दिल्ली निवासी महिला केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं
  • वृंदावन से मथुरा जा रही थीं, इसी दौरान उनका बैग गुम हो गया
  • ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने बैग तलाशने का आश्वाशन दिया
Mathura News (पवन शर्मा ) : दिल्ली निवासी महिला राजन रविवार को मथुरा दर्शन करने आईं। रविवार और सोमवार को उन्होंने मथुरा वृंदावन के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने अपना सामान एक बैग में रख रखा था। राजन दिल्ली वापस जाने के लिए सोमवार की देर शाम वृंदावन से मथुरा जा रही थीं। इसी दौरान उनके पास मौजूद बैग गुम हो गया। 

पुलिस कर्मियों ने की मदद
महिला श्रद्धालु राजन दर्शन करने के बाद वृंदावन से ई रिक्शा कर मथुरा जा रही थीं। मथुरा में राजन ई रिक्शा से स्टेट बैंक चौराहा पर उतर गईं। इस दौरान वह ई रिक्शा में रखा बैग भूल गईं। ई रिक्शा जाने के बाद उनको बैग की याद आई। जिसके बाद उनके होश फाख्ता हो गए। बैग गुम होने से परेशान घूम रही राजन को जब वहां तैनात यातायात पुलिस कर्मियों ने देखा तो उससे समस्या के बारे में पूछा। जिस पर राजन ने बैग गुम होने की जानकारी दी। इसके बाद ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने उनको सांत्वना दी और बैग तलाशने का आश्वाशन दिया। 

बैग पर नहीं गई थी रिक्शा चालक की नजर
राजन से बैग की जानकारी लेने के बाद ट्रैफिक पुलिस ने ई रिक्शा की तलाश की। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने करीब 1 घंटे की मेहनत के बाद ई रिक्शा को तलाश लिया। जिसमें उनको बैग रखा हुआ मिल गया। इस दौरान ई रिक्शा चालक की भी नजर बैग पर नहीं गई थी। ट्रैफिक पुलिस कर्मियों ने महिला के सामने बैग खोलकर देखा तो उसमें एक लाख रुपए की ज्वैलरी और सभी समान सुरक्षित था। दिल्ली की रहने वाली राजन लखनऊ में स्थित केंद्रीय विद्यालय में टीचर हैं। राजन को जब बैग वापस मिल गया और उसमें रखा सामान सुरक्षित था तो उन्होंने पुलिस कर्मियों को धन्यवाद दिया और कहा थैंक्स मथुरा पुलिस।

Also Read

गैंग का मुखिया था इंजिनियरिंग संकाय का टॉपर

10 Oct 2024 08:06 PM

आगरा डिजिटल अरेस्ट की घटना को अंजाम देने वाले चार आरोपियों को आगरा पुलिस ने किया गिरफ्तार : गैंग का मुखिया था इंजिनियरिंग संकाय का टॉपर

ताज नगरी आगरा सहित पूरे उत्तर प्रदेश में डिजिटल अरेस्ट और साइबर फ्रॉड की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं। सरकार द्वारा चलाए जा रहे जागरूकता अभियानों के बावजूद, लोग इन ठगों के जाल में फंसते जा रहे हैं। और पढ़ें