Mathura News : राजनाथ सिंह ने बांके बिहारी के किए दर्शन, देश की सुख समृद्धि के लिए कामना की

राजनाथ सिंह ने बांके बिहारी के किए दर्शन, देश की सुख समृद्धि के लिए कामना की
UPT | राजनाथ सिंह ने बांके बिहारी के किए दर्शन

Jun 21, 2024 17:48

मथुरा के दो दिवसीय दौरे पर आए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को ठाकुर बांके बिहारी की शरण पहुंचे। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गेट नंबर 1 से मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान जब मंदिर में मौजूद भक्तों ने...

Jun 21, 2024 17:48

Mathura News : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को ठाकुर बांके बिहारी की शरण पहुंचे, यहां वह पूरी तरह से भक्तिभाव में नजर आए। उन्होंने ठाकुर जी की पूजा अर्चना कर देश की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के ठाकुर बांके बिहारी मंदिर पहुंचने से पूर्व प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। वीआईपी पार्किंग से लेकर ठाकुर बांके बिहारी मंदिर तक चप्पे चप्पे पर पुलिस फोर्स तैनात किया गया। वहीं मंदिर में आने वाले अन्य श्रद्धालुओं को गेट नंबर 2 एवं 3 से प्रवेश तथा गेट नंबर चार से निकास की व्यवस्था की गई थी। 

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने गेट नंबर 1 से मंदिर में प्रवेश किया। इस दौरान जब मंदिर में मौजूद भक्तों ने रक्षा मंत्री को अपने बीच देखा तो लोग राधे राधे का जयघोष करते हुए उनका स्वागत कर रहे थे। वहीं राजनाथ सिंह ने हाथ जोड़ कर उनका अभिवादन किया।

शांति की अनुभूति 
मंदिर सेवायत बालकिशन गोस्वामी आदित्य गोस्वामी एवं ज्ञानेंद्र किशोर गोस्वामी ने उन्हें पूजा अर्चना कराई तथा ठाकुर जी का प्रसादी वस्त्र, दुपट्टा, माला और बांसुरी समेत प्रसाद भेंट किया। इस दौरान रक्षा मंत्री पूरी तरह से भक्ति भाव में नजर आए। वहीं पत्रकारों से रूबरू होते हुए उन्होंने किसी राजनीतिक प्रश्न से बचते हुए कहा कि यहां आकर शांति की अनुभूति होती है।

Also Read

हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

7 Jul 2024 08:19 PM

मथुरा बरसाना के राधारानी मंदिर में काटा केक : हाफ पेंट और बनियान में दिखा युवक, वीडियो वायरल

बरसाने के राधारानी मंदिर में केक काट केक काटने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो जमकर वायरल हो रहा है... और पढ़ें