Mathura News : महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालु बन मंदिर-मंदिर घूमे नगर आयुक्त, देखी सफाई व्यवस्था 

महाशिवरात्रि पर आम श्रद्धालु बन मंदिर-मंदिर घूमे नगर आयुक्त, देखी सफाई व्यवस्था 
UPT | सफाई व्यवस्था का जायजा लेते नगर आयुक्त।

Mar 08, 2024 21:59

मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने शुक्रवार को महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता जानने के लिए स्थानीय बृजवासी नागरिकों की भांति लाल रंग का कुर्ता, पजामा पहनकर मंदिर-मंदिर घूमे।

Mar 08, 2024 21:59

Mathura News (विनोद शर्मा) : मथुरा और वृंदावन में महाशिवरात्रि पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धालुओं की सुविधा एवं प्रमुख शिवालयों के आसपास साफ-सफाई की व्यवस्था देखने के लिए नगर निगम आयुक्त ने आम श्रद्धालु बनकर मंदिर-मंदिर घूमे और सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। 

मथुरा वृंदावन नगर निगम के नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने शुक्रवार को महानगर के प्रमुख शिव मंदिरों के आसपास की सफाई व्यवस्था की वास्तविकता जानने के लिए स्थानीय बृजवासी नागरिकों की भांति लाल रंग का कुर्ता, पजामा पहनकर मंदिर-मंदिर घूमे। इस दौरान उनके साथ केवल एक निजी सहायक मौजूद था। उनको सभी मंदिरों के आसपास सफाई कर्मी चौकस मिले कहीं भी कूड़ा करकट गंदगी नहीं दिखाई दी।

उन्होंने नगर के प्रमुख मंदिर भूतेश्वर महादेव एवं रंगेश्वर महादेव का स्थलीय निरीक्षण के दौरान सफाई व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था आदि सुदृढ़ रखने के लिए संबंधित को निर्देशित किया। साथ ही शिव मंदिरों पर कर्मचारियों की शिफ्ट वार ड्यूटी लगाकर निरंतर सफाई कार्य कराए जाने के लिए निर्देशित किया। नगर आयुक्त को साधारण भेषभूषा में देखकर मंदिरों में पूजा-अर्चना करने आए ब्रजवासी काफी प्रसन्न नजर आए।
 

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें