हाईवे किनारे मिला महिला का गोली लगा शव : पति पर हत्या का आरोप, चोट के निशान भी मिले, सोशल मीडिया से हुई पहचान

पति पर हत्या का आरोप, चोट के निशान भी मिले, सोशल मीडिया से हुई पहचान
UPT | हाईवे किनारे मिले शव की जांच करती पुलिस।

Oct 06, 2024 20:28

मथुरा के छटीकरा क्षेत्र में हाईवे के किनारे महिला का शव मिला। महिला के सीने में गोली लगी थी और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी थे।

Oct 06, 2024 20:28

Mathura News : थाना जैत के छटीकरा क्षेत्र में शनिवार को हाईवे के किनारे एक महिला का शव मिला, जिसकी पहचान मैनपुरी निवासी सरिता सिंह के रूप में हुई है। महिला के सीने में गोली लगी थी और शरीर पर कई जगह चोटों के निशान भी थे। शव की शिनाख्त होने के बाद, मृतका के भाई ने अपने बहनोई पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। 

हत्या प्रेम प्रसंग के कारण हत्या का आरोप 
पुलिस को शनिवार को सूचना मिली कि छटीकरा- दिल्ली मार्ग पर गिट्टी प्लांट के पास एक महिला का शव पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की और उसकी फोटो को सोशल मीडिया और विभिन्न थानों में भेजा। मृतका के परिजनों ने फोटो देखकर उसकी पहचान सरिता सिंह के रूप में की। सरिता के भाई ज्ञानेंद्र सिंह ने आरोप लगाया कि उसकी बहन की हत्या उसके बहनोई गौरव सिंह ने की है, जो सेना में कार्यरत है। सूत्रों के अनुसार, गौरव सिंह ने अपनी पत्नी सरिता की हत्या प्रेम प्रसंग के कारण की। 

2012 में हुई थी शादी 
सरिता की शादी 2012 में मैनपुरी निवासी गौरव सिंह से हुई थी। गौरव सेना में होने के कारण लंबे समय तक घर से बाहर रहता था, लेकिन दो महीने पहले वह छुट्टी लेकर घर आया था। 4 सितंबर को गौरव अपनी पत्नी को मैनपुरी से गाड़ी में बैठाकर ले गया, और जैत थाना क्षेत्र में उसकी बेरहमी से हत्या कर शव को फेंक दिया। 

दोनों के बीच किसी अन्य महिला को लेकर चल रहा था विवाद 
सरिता के भाई ने बताया कि गौरव और सरिता के बीच किसी अन्य महिला को लेकर विवाद चल रहा था। इसी कारण सरिता पिछले कुछ वर्षों से मैनपुरी के श्रंगार नगर में किराए पर रह रही थी। उनके दो बेटे हैं, जिनमें से बड़ा बेटा अपनी दादी के पास रहता था, जबकि छोटा बेटा सरिता के साथ रह रहा था। ज्ञानेंद्र ने इस घटना के बाद मैनपुरी थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई और फिर मथुरा आकर जैत थाने में अपने बहनोई गौरव सिंह, छोटे भाई सौरभ, सास मनोज और ससुर सर्वेश सिंह के खिलाफ साजिशन हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है। 

Also Read

महिला बंदी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त,  इस अपराध की काट रही थी सजा

6 Oct 2024 08:16 PM

मैनपुरी जिला जेल : महिला बंदी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, इस अपराध की काट रही थी सजा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम जिला कारागार में एक महिला बंदी ने शौचालय में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली... और पढ़ें