आगरा बना प्लेनेट ऑफ एप्स : बंदरों के अचानक हमले में दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत

बंदरों के अचानक हमले में दूसरी मंजिल से गिरकर महिला की मौत
UPT | महिला की मौत के बाद रोते बिलखते परिजन

Feb 12, 2024 22:18

ताज नगरी में बंदरों का आतंक खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, थाना छत्ता क्षेत्र अंतर्गत जीवनी मंडी में एक महिला को उसके घर की छत पर घेर लिया। अचानक बंदरों के हुए अटैक से दो मंजिला भवन से महिला की गिर कर मौत हो गईं, लोगों का कहना है कि बंदरों के खूंखार होने से लगातार उनके हमले बढ़ रहे हैं और नगर निगम चुप्पी साधे है

Feb 12, 2024 22:18

Agra News : आगरा नगर निगम बेशक ताज नगरी में बढ़ रहे बंदरों और कुत्तों के आतंक को लेकर काबू करने के दावे करता हो, लेकिन इन बंदरों और कुत्तों के आतंक से लोगों की जान जा रही है। जिसके चलते लोगों में भी आक्रोश फैलता दिखाई दे रहा है। सोमवार की सुबह भी थाना छाता क्षेत्र अंतर्गत जीवनी मंडी के पान वाली गली में 45 वर्ष महिला महिला अपने मकान की छत पर सफाई करने गई थी। अचानक से उन्हें बंदरों ने घेर कर हमला कर दिया। अचानक हुए हमला से महिला दो मंजिला मकान से नीचे गिर गई, जिन्हें आनन फानन में उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया जहाँ चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। महिला की मौत की खबर से परिवार में कोहरा मच गया।

छत पर कर रही थी सफाई
बताया जा रहा है कि थाना छत्ता क्षेत्र के जीवनी मंडी में चंदा पान वाली गली में 45 वर्षीय चंद्रवती पत्नी महेंद्र सिंह सोमवार की सुबह अपने दो मंजिला मकान की छत पर साफ सफाई करने गई हुईं थी। इसी दरमियान बंदरों ने उन्हें घेर लिया, बंदरों द्वारा अचानक घेरने के चलते चंद्रवती घबरा गई और इसी घबराहट में वह बंदरों के हमले में गिर गई। दो मंजिल मकान से गिरने के चलते बहुत तेज आवाज़ हुईं जिस पर आसपास के लोग दौड़ लिए। आनन फानन में उन्हें पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहाँ उन्हें मृत घोषित कर दिया। चंद्रवती की मौत से परिवार में जहाँ कोहराम मच गया वहीं पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया।

आए दिन हो रहे बंदरों के हमले
हादसे की जानकारी पर बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष विमल वर्मा भी पहुँच गए। उन्होंने बताया की आज यहाँ वीभत्स घटना हुईं है। जिसमें बंदरों के हमले में चंद्रवती की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि शहर के अन्य हिस्सों की अपेक्षा यहाँ पर बंदरों का आतंक सबसे अधिक है, आए दिन यहाँ पर बंदरों के हमले होते रहते हैं। बंदरों के आतंक से लोग बहुत परेशान हैं। आगरा प्रशासन और नगर निगम को इस समस्या को गंभीरता के साथ लेना चाहिए। उन्होंने मांग की कि पीड़ित परिवार को आगरा प्रशासन कुछ मुआवजा अवश्य दे। 

Also Read

बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का स्कूलों का निरीक्षण, छात्रों की प्रतिभा की सराहना

25 Sep 2024 08:41 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष का स्कूलों का निरीक्षण, छात्रों की प्रतिभा की सराहना

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष, डा. देवेन्द्र शर्मा ने विकास खंड फिरोजाबाद के प्रा.वि. दोंकेली का निरीक्षण किया। और पढ़ें