Agra News : हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई लोडिंग मैक्स, डेढ़ लाख रूपये के मुर्गो को राहगीरों ने लूटा

हादसे में दुर्घटनाग्रस्त हुई लोडिंग मैक्स, डेढ़ लाख रूपये के मुर्गो को राहगीरों ने लूटा
Uttar Pradesh Times | Road Accident

Dec 27, 2023 14:29

आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभर 1:30  बजे हुए भीषण हादसे में दर्जनभर वाहन कोहरे के कारण लगातार एक दूसरे से टकराते चले गए।। जिससे सड़क पर कोहराम मच गया। 

Dec 27, 2023 14:29

Agra : पहाड़ों पर लगातार हो रही बर्फबारी का असर अब आगरा में भी देखने को मिल रहा है। आगरा में बढ़ती सर्दी से लोगों की तकलीफें बढ़ती जा रही है और सड़क पर चारों तरफ कोहरे की सफेद चादर देखने को मिल रही है। जीरो विजिबिलिटी की वजह से वाहनों में आए दिन टक्कर होती रहती हैं। जिसमें एक रोचक दृश्य सामने आया हैं। आपको बता दे आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मंगलवार रात लगभर 1:30  बजे हुए भीषण हादसे में दर्जनभर वाहन कोहरे के कारण लगातार एक दूसरे से टकराते चले गए।। जिससे सड़क पर कोहराम मच गया। 

आज जनता ने लूटा
वहीं बता दे कि इस घटना के होने के बाद एक अजीबोगरीब दृश्य भी देखने को मिला। दरअसल इस भीषण दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हुए एक मैक्स लोडिंग वाहन में डेढ़ लाख रुपये के मुर्गे भरे हुए थे। जैसे ही सुबह हुई राहगीर और वहां पर रहने वाले लोग लोडिंग मैक्स वाहन पर टूट पड़े। इन सभी लोगों ने मैक्स वाहान में रखे हुए डेढ़ लाख रुपए के मुर्गे लूट लिए। आने जाने वाले लोग मैक्स में रखे हुए मुर्गों को ले जाते हुए दिखाई दिए। आगरा में यह दृश्य पहली बार नहीं हुआ कि जब दुर्घटना के बाद वाहन में रखे हुए सामान को आम लोग लूटते हुए दिखाई दिए हों। लोडिंग मैक्स में रखे हुए मुर्गों को लूटने का यह दृश्य अब वायरल हो रहा है। आगरा के नेशनल हाइवे पर कोहरे की वजह से एक दर्जन से अधिक वाहन आपस में टकराए हैं।

ये भी पढ़े: अपहरण की बात पर लड़की ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप, जानें क्या हैं पूरा मामला... 
 

Also Read

महिला बंदी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त,  इस अपराध की काट रही थी सजा

6 Oct 2024 08:16 PM

मैनपुरी जिला जेल : महिला बंदी ने फांसी लगाकर की जीवन लीला समाप्त, इस अपराध की काट रही थी सजा

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में रविवार की शाम जिला कारागार में एक महिला बंदी ने शौचालय में साड़ी का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली... और पढ़ें