Agra News : सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने किए विशेष इंतजाम

सावन के दूसरे सोमवार को लेकर शिव भक्तों को कोई परेशानी ना हो इसके लिए पुलिस ने किए विशेष इंतजाम
UPT | कांवड़ यात्रा के दौरान लोग

Jul 28, 2024 19:59

सावन का महीना चल रहा है, सावन के महीने में पूरे प्रदेश में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई देते हैं। बाबा भोलेनाथ के भक्त उन्हें खुश करने के लिए गंगा जी से कांवर लेकर आते हैं...

Jul 28, 2024 19:59

Agra News : सावन का महीना चल रहा है, सावन के महीने में पूरे प्रदेश में हर हर महादेव के जयघोष सुनाई देते हैं। बाबा भोलेनाथ के भक्त उन्हें खुश करने के लिए गंगा जी से कांवर लेकर आते हैं और उन पर गंगा जल अर्पित कर उन्हें प्रसन्न करने की कोशिश करते हैं। उधर, आगरा में भी लाखों भक्त सावन के महीने में सैकड़ों साल पुराने महादेव के मंदिरों की परिक्रमा लगाते हैं। 29 जुलाई को सावन का दूसरा सोमवार है, आगरा में बलकेश्वर महादेव पर विशेष मेला आयोजित किया जाता है। इसके साथ ही हजारों शिव भक्त शहर के पुराने मंदिरों की परिक्रमा करते हुए बलकेश्वर महादेव मंदिर पर जल अर्पित करने पहुंचते हैं। 
 
शिव भक्तों को लेकर विशेष इंतजाम किए गए
 महादेव के भक्तों को असुविधा न हो इसी को ध्यान में रखते हुए  सावन के दूसरे सोमवार को लेकर पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने शिव भक्तों को लेकर विशेष इंतजाम किए हैं। हजारों शिव भक्त रविवार देर शाम से शहर के प्रमुख शिव मंदिरों की परिक्रमा के लिए निकल जाएंगे। परिक्रमार्थियों के बीच में घुसकर असामाजिक तत्व उपद्रव ना करें इसके लिए पुलिस ने विशेष इंतजाम किए हुए हैं। आगरा पुलिस- प्रशासन ने 22 किमी का परिक्रमा मार्ग निर्धारित किया है। इसके साथ ही डंडे और पानी के पाउच पर प्रतिबंध लगाया है। 
 
उपद्रव करने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी
परिक्रमार्थियों के बीच घुसकर उपद्रव करने वालों पर पुलिस तत्काल कार्रवाई करेगी। परिक्रमा मार्ग पर सरकारी संपत्ति का नुकसान करने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। व्यवस्था संभालने के लिए पूर्वी जोन व पश्चिमी जोन से भी पुलिस बल लगाया गया है। पुलिस आयुक्त जे रविंद्र गौड़ ने बताया कि शिव मंदिरों की परिक्रमा को सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए नगर जोन को दो सुपर जोन और आठ सेक्टर में विभाजित करते हुए पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। 
 
पुलिस विभाग ने दिया यात्रा संबंधी निर्देश
 
- पुलिस द्वारा बनाए गए परिक्रमा मार्ग पर ही श्रद्धालु परिक्रमा पूर्ण करेंगे।
 
- कोई भी श्रद्धालु रेलवे ट्रैक और क्रॉसिंग को क्रॉस कर नहीं चलेगा।
 
- परिक्रमा मार्ग की कुल दूरी 22 किलोमीटर की होगी।
 
- परिक्रमा मार्ग पर डंडे पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेंगे।
 
- पानी के पैकेट का वितरण पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगा।
 
- कोई भी असामाजिक तत्व परिक्रमा मार्ग पर यदि शराब पीकर या कोई नशीला पदार्थ लेकर किसी भी प्रकार की अभद्रता करेगा या महिलाओं के साथ छेड़छाड़ करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
 
- भारी वाहनों के लिए थाना पुलिस के द्वारा डायवर्जन मार्ग बनाया गया है, दो दिवसीय डायवर्जन मार्ग का कड़ाई से पालन कराया जाएगा।
 
- अनावश्यक रूप से कोई भी परिक्रमा मार्ग पर चलने से बचे।
 
- परिक्रमा मार्ग पर हुड़दंग करने वाले या परिक्रमा मार्ग की संपत्ति को क्षतिग्रस्त करने वालो के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Also Read

दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

19 Sep 2024 08:33 PM

मथुरा Mathura नाबालिग को भगा ले जाने का मामला : दूसरे समुदाय के युवक पर आरोप, हिंदू संगठनों ने दी आंदोलन की चेतावनी

थाना राया क्षेत्र के गांव में नाबालिग को विशेष समुदाय के युवक द्वारा भगाने का मामला प्रकाश में आया है। किशोरी के पिता की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। घटना की जानकारी मिलते ही विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं में आक्रोश बढ़ रहा है। और पढ़ें