Agra News : बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- राहुल गांधी कर रहे संविधान का अपमान, केजरीवाल झूठे...

बीजेपी प्रत्याशी ने कहा- राहुल गांधी कर रहे संविधान का अपमान, केजरीवाल झूठे...
UPT | चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर भाजपा नेता।

Apr 01, 2024 15:23

भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। आगरा सुरक्षित सीट भी 400 के इस आंकड़े में एक मोती बनेगा और यहाँ से इस बार भाजपा...

Apr 01, 2024 15:23

Agra News : भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 पार के नारे को जमीन पर उतारने के लिए कवायदें शुरू कर दी हैं। आगरा सुरक्षित सीट भी 400 के इस आंकड़े में एक मोती बनेगा और यहाँ से इस बार भाजपा 5 लाख से अधिक मतों से जीत दर्ज करेगी। इसके लिए धरातल पर काम शुरू कर दिया गया है। भाजपा ने आगरा सुरक्षित सीट पर केंद्रीय मंत्री प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल को पुनः टिकट देकर चुनावी रण में भेजा है। आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट का चुनावी कार्यालय एक अहम करदार निभाता है। यहीं से प्रत्याशी अपनी टीम के साथ रणनीति तैयार करता है। भारतीय जनता पार्टी ने आज आगरा सुरक्षित सीट के चुनावी कार्यालय विधिवत शुरुआत की। 

झूठी घोषणाओं के लिए जाने जाते हैं केजरीवाल
आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट के चुनावी केंद्रीय कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर प्रोफेसर एसपी सिंह बघेल ने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा देश की राजनीति में अरविंद केजरीवाल झूठी घोषणाओं के लिए जाने जाते हैं। उनकी चुनावी गारंटी झूठी गारंटी है। वह भ्रष्टाचार के आरोप में अंदर हैं और वह उसको स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। अरविंद केजरीवाल की गारंटी की कोई गारंटी नहीं है। इस समय देश मोदी की गारंटी मान रहा है। 

मोदी की गारंटी पर देश एकजुट
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज पूरा देश मोदी की गारंटी पर एकजुट है। जनता कह रही है कि अगर मोदी गारंटी देते हैं तो उन्हें मोदी की गारंटी पर पूरा विश्वास है। आज मोदी विश्वास के प्रतीक हैं। केंद्रीय मंत्री ने कहा के आज कांग्रेस नेता राहुल गांधी सीबीआई, ईडी एवं अन्य संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं। राहुल गांधी ऐसा कहकर संविधान का अपमान कर रहे हैं। संवैधानिक संस्थाओं का अपमान कर रहे हैं। 

ये भी रहे मौजूद
आगरा लोकसभा सुरक्षित सीट के केंद्रीय चुनाव कार्यालय के उद्घाटन अवसर पर आगरा जनपद के नौ विधायक, महापौर, जिला पंचायत अध्यक्ष, राज्यसभा सांसद नवीन जैन, एमएलसी भाजपा के पदाधिकारी मौजूद रहे। 

Also Read

छापेमारी में मिला 31.5 क्विंटल चावल, महिला के खिलाफ केस दर्ज

27 Sep 2024 04:10 PM

आगरा आगरा में राशन की कालाबाजारी : छापेमारी में मिला 31.5 क्विंटल चावल, महिला के खिलाफ केस दर्ज

आगरा में राशन की कालाबाजारी का मामला सामने आया है। आपूर्ति विभाग ने एक महिला के खिलाफ केस दर्ज कराया है। पुलिस महिला की गतिविधियों की जांच शुरू कर रही है। और पढ़ें