आगरा में सनसनीखेज वारदात : डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या कर पति ने शव को नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार

डेढ़ वर्ष के मासूम बच्चे और पत्नी की हत्या कर पति ने शव को नहर में फेंका, आरोपी गिरफ्तार
UPT | थाना फतेहपुर सीकरी

Apr 02, 2024 23:30

जनपद में अपराध की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही, आगरा में बढ़ते अपराध की घटनाओं से पुलिस के उच्च अधिकार भी चिंतित दिखाई दे रहे हैं। शहर से लेकर देहात तक ताबड़तोड़ हत्या और लूट की वारदातें हो रही है, जो पुलिस के अधिकारियों के लिए बड़ी चुनौती हैं। महान सोमवार को शहर के अंदर बड़ी वारदात हुई तो वहीं देहात में एक पति ने क्षुब्ध होकर अपने मासूम बच्चे और पत्नी की निर्मम हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया ....

Apr 02, 2024 23:30

Agra News : आगरा में सनसनीखेज मामला सामने आने से फतेहपुर सीकरी में हड़कंप मच गया है। मामला थाना फतेहपुर सीकरी क्षेत्र से जुड़ा हुआ है जहां पर एक पति ने पत्नी और डेढ़ वर्ष बेटे की निर्मम हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया। दोहरे हत्याकांड की जानकारी पुलिस में हड़कंप मच गया। पुलिस ने आरोपी को दबोच लिया है और उससे पूछताछ कर आधार पर शवों की तलाश की जा रही है, जिसमें निशानदेही के आधार पर पत्नी का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है लेकिन डेढ़ वर्षीय बच्चे के शव को लेकर पुलिस अभी भी तलाश में जुटी है। 
 
बताया जा रहा है कि थाना सिकंदरा क्षेत्र अंतर्गत अरसैना में आशिक नाम का व्यक्ति रहता है। उसकी शादी तीन साल पहले बिहार के किशनगंज में रहने वाली मुन्नी देवी के साथ हुई थी। पति-पत्नी में छह महीने से विवाद चल रहा था। अनबन इनमें ज्यादा बढ़ गई थी। पत्नी अपने मायके चली गई थी। सोमवार शाम को पत्नी के मायके से वापस आगरा लौटने पर पति ने मुन्नी और बेटे की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दोनों के शव को नहर में फेंक दिया। जानकारी होने पर पुलिस ने नहर से मुन्नी देवी का शव बरामद कर लिया है लेकिन डेढ़ साल के बेटे का शव पुलिस को अभी भी नहीं मिला है। पुलिस डेढ़ वर्षीय मासूम की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। 
 
बताया जा रहा है कि बिहार के किशन गंज की रहने वाली मुन्नी देवी अपने बेटे के साथ सोमवार शाम को टूडला रेलवे स्टेशन पर उतरी थी। टूंडला रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद मृतका मुन्नी देवी गायब हो गई थी। मुन्नी देवी के लापता होने की सूचना बड़ी बहन ने थाना सिकंदरा को दी थी। शक के आधार पर पति को हिरासत में लिया गया था, पुलिस ने जब आरोपी से कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का राज खोल दिया। 

Also Read

सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

7 Sep 2024 08:53 PM

मथुरा बीजेपी विधायक को जान से मारने की धमकी देने का आरोपी गिरफ्तार : सोशल मीडिया और फोन पर धमकाया था

मथुरा के मांट विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी विधायक राजेश चौधरी को जान से मारने की धमकी देने के आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। विधायक को यह धमकी सोशल मीडिया और फोन पर दी गई थी, जिस पर उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। और पढ़ें