Agra News : सावन के तीसरे सोमवार को विशेष इंतजाम, हाइवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी 

सावन के तीसरे सोमवार को विशेष इंतजाम, हाइवे पर भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी 
UPT | सावन के तीसरे सोमवार पर शहर में रूट डायवर्जन।

Aug 02, 2024 11:20

प्रदेश सरकार सावन के महीने में शिव भक्तों की सुरक्षा एवं उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए तमाम कवायदें कर रही है। कांवड़ लाने वाले भक्तों के लिए सरकार पलके पांवड़े बिछाए हुए है। सावन के इस पावन महीने...

Aug 02, 2024 11:20

Agra News : प्रदेश सरकार सावन के महीने में शिव भक्तों की सुरक्षा एवं उनकी आस्था को ध्यान में रखते हुए तमाम कवायदें कर रही है। कांवड़ लाने वाले भक्तों के लिए सरकार पलके पांवड़े बिछाए हुए है। सावन के इस पावन महीने में हर शहर से हर हर महादेव के जयघोष सुनाई दे रहे हैं। उधर, बाबा भोलेनाथ की आस्था का केंद्र रही ताजनगरी में भी आगरा पुलिस प्रशासन ने सावन के तीसरे सोमवार के लिए अभी से व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं। 

किस दिन से लागू होगी व्यवस्था
आगरा में लगने वाले सोमवार के मेले को लेकर आगरा प्रशासन ने व्यवस्थाएं चाक चौबंद कर ली हैं। सावन के तीसरे सोमवार को कैलाश मंदिर पर मेले का आयोजन होगा। कैलाश मेले की तैयारी को लेकर पुलिस-प्रशासन जुट गया है। मेले के दृष्टिगत यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। मेले के दौरान शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री रहेगी। आगरा -दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारी वाहन प्रवेश नहीं नहीं कर पाएंगे। गुरुद्वारा गुरु का ताल से लेकर सब्जी मंडी सिकंदरा तक वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। पुलिस-प्रशासन द्वारा की गई यह व्यवस्था 4 अगस्त की शाम 4 बजे से 5 अगस्त कार्यक्रम समाप्ति तक लागू रहेगी।

इन रास्तों पर नहीं जाएंगे वाहन
  • सिकंदरा चौराहे की तरफ सब्जी मंडी, कारगिल चौराहा, गुरुद्वारा गुरु का ताल से कोई वाहन नहीं आएगा। वाहन सर्विस रोड, सब्जी मंडी अंडरपास से होकर शास्त्रीपुरम पुल से होकर जाएंगे।
  • सोमवार तड़के 4 बजे से भोगीपुरा से पृथ्वीनाथ फाटक तक चार पहिया और भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। वायु विहार की तरफ से किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन पृथ्वीनाथ फाटक की तरफ नहीं आएगा।
  • सोमवार तड़के 4 बजे से रोडवेज की बसों एनएच-19 से वाटरवर्क्स चौराहा पर नहीं आएंगी।
  • चार पहिया-दोपहिया वाहनों को क्लब चौराहे से माल रोड, विक्टोरिया पार्क तिराहा से यमुना किनारा मार्ग होकर निकाला जाएगा।
  • एकता चौकी से राज राजेश्वर मंदिर की तरफ चार पहिया और दोपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा। राजपुर चुंगी चौराहा से आवागमन बंद रहेगा।
जानें पूरा रूट डायवर्जन
  • दिल्ली से आने वाले भारी वाहनों को थाना रिफाइनरी क्षेत्र के टाउनशिप चौराहा, मथुरा से डायवर्ट कर गोकुल बैराज से यमुना एक्सप्रेसवे एवं अन्य वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा।
  • हाथरस से वाहनों को सिकंदराराऊ और सादाबाद से मथुरा की ओर भेजा जाएगा।
  • फिरोजाबाद से मथुरा कुबेरपुर कट से यमुना एक्सप्रेसवे होकर जा सकेंगे।
  • मथुरा से फिरोजाबाद दक्षिणी बाईपास से रोहता नहर, दिगनेर मार्ग, इनर रिंग रोड से जाएंगे।
  • फिरोजाबाद से ग्वालियर एवं जयपुर कुबेरपुर कट से इनर रिंग रोड होते हुए जाएंगे।
  • हाथरस की तरफ से फिरोजाबाद के लिए खंदौली से मुड़ी, एत्मादपुर से एनएच-19 होकर जा सकेंगे।
  • जलेसर (एटा) से मुड़ी चौराहा, एत्मादपुर, खंदौली होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से हाथरस रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से फिरोजाबाद रोहता नहर चौराहा, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड से एत्मादपुर होकर जाएंगे।
  • ग्वालियर से जलेसर (एटा) की तरफ रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, एत्मादपुर से मुड़ी चौराहा से जाएंगे।
  • जयपुर से हाथरस, फिरोजाबाद, जलेसर, एटा की तरफ वाहन महुअर कट, दक्षिणी बाईपास, रोहता नहर, दिगनेर पुलिया, इनर रिंग रोड, यमुना एक्सप्रेसवे से, एत्मादपुर आदि होते हुए जाएंगे।
  • जयपुर से ग्वालियर-मथुरा महुअर कट से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।
  • फतेहाबाद से ग्वालियर, जयपुर, मथुरा तोरा चौकी, एकता चौकी, दिगनेर पुलिया, रोहता नहर से दक्षिणी बाईपास से जाएंगे।
  • शमसाबाद से ग्वालियर जाने वाले भारी वाहन इरादत नगर से सैंया होकर जाएंगे।
  • शमसाबाद से जयपुर, मथुरा के लिए इरादत नगर, सैंया, दक्षिणी बाईपास होकर जाएंगे।
  • रोहता नहर, पथौली, एनएच-19, रुनकता से लेकर कुबेरपुर कट, एत्मादौला, खंदौली, रामबाग, तोरा चौकी, एकता चौकी, मलपुरा एवं अन्य प्रवेश मार्गों से कोई भी भारी वाहन शहर में प्रवेश नहीं करेगा।

Also Read

ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

19 Sep 2024 09:08 PM

मथुरा रेलवे स्टेशन पर युवक की अचानक मौत : ट्रेन का इंतजार कर रहा था, कोर्ट केस की तारीख पर जाना था उदयपुर

जंक्शन रेलवे स्टेशन पर एक युवक की सीने में जलन के बाद अटैक से मौत हो गई।टिकट कटाकर ट्रेन के इंतजार में ज़िन्दगी की टिकट कट गई।घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया। और पढ़ें