Agra News : होटल में महिला हॉकी खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला...

होटल में महिला हॉकी खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव, जानें पूरा मामला...
UPT | होटल में महिला हॉकी खिलाड़ी का फंदे से लटका मिला शव।

Oct 01, 2024 11:20

आगरा के ताजगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी का शव एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका दो दिन पहले परिजनों से अलीगढ़ में एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए...

Oct 01, 2024 11:20

Agra News : आगरा के ताजगंज क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब 22 वर्षीय हॉकी की राष्ट्रीय खिलाड़ी का शव एक होटल के कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतका दो दिन पहले परिजनों से अलीगढ़ में एक प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए कहकर निकली थी। अब तक पुलिस की जांच में मामला आत्महत्या का दिखाई दे रहा है। इस प्रकरण में एक युवक को हिरासत में लिया गया है। 

अलीगढ़ जाने को कहकर निकली थी
पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवती सदर क्षेत्र की रहने वाली थी। पिता एक निजी अस्पताल में कार्यरत हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि बेटी एमए पास थी। हॉकी की अच्छी खिलाड़ी थी। कॉलेज में पढ़ाई के साथ-साथ कई प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी थी। वह 28 सितंबर को घर से अलीगढ़ जाने को कहकर निकली थी। बताया था कि प्रतियोगिता में शामिल होना है, शिक्षिका का मैसेज भी भेजा।

अपनी ही आईडी पर कमरा बुक किया
बताया गया है कि रविवार शाम को 7:30 बजे मां से बात की थी। कहा था कि खाना खा रही है। सोमवार सुबह तक आ जाएगी। फिर कोई कॉल नहीं आई। सुबह कई बार कॉल की, लेकिन रिसीव नहीं हुआ। उधर, एसीपी ताज सुरक्षा सैयद अरीब अहमद ने बताया कि दोपहर 12 बजे टीडीआई मॉल के पीछे स्थित होटल स्टार ऑफ ताज से खुदकुशी की सूचना मिली। बताया गया कि रविवार की शाम 4:45 बजे एक युवती कमरा संख्या 204 में ठहरी थी। वह फंदे से लटकी है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस पूछताछ में पता चला कि युवती ने अपनी आईडी पर कमरा लिया था, उसे दूसरी मंजिल पर कमरा दिया गया था। 

ऐसे मिली जानकारी
पुलिस जांच में सामने आया कि रात करीब 8:30 बजे एक युवक खाना लेकर मिलने आया। एक घंटे तक रुका, इसके बाद चला गया। रात करीब 11:30 बजे युवती को होटल कर्मचारी ने कॉल किया। डिनर के लिए पूछा। मगर, उसने खाना खाने के बारे में बताया। सुबह 11:30 बजे चेकआउट के लिए दरवाजा खटखटाया तो कोई जवाब नहीं आने पर पुलिस को सूचना दी गई।

क्या कहते हैं युवती के परिजन
इस प्रकरण में मृतका के भाई ने युवक, उसकी भाभी और भाई को आरोपी बनाया है। युवक गगन को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मृतका के भाई का कहना है कि युवक चार साल से परेशान कर रहा था, जिसमें केस भी दर्ज है और वह जेल भी जा चुका है। परिजनों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि बुंदू कटरा का गगन, बेटी को परेशान कर रहा था। चार साल पहले केस दर्ज कराने पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। बाद में वह जमानत पर छूटा। छह महीने पहले युवक के खिलाफ दुष्कर्म का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया गया। इस बार भी वह जेल से छूटा। 

ये कविता है या गगन
जांच में सामने आया है कि युवती ने अपने मोबाइल से कविता नाम से एक नंबर सेव कर रखा था। देर रात तक उसके नंबर पर ऑडियो और वीडियो कॉल की गई थी, मगर रिसीव नहीं हुए। सुबह इस नंबर से फोन आए थे, तब तक युवती की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि रात को उसने लिखा था कि अकेलापन महसूस हो रहा है, उसका मन नहीं लग रहा। चेयर से अनुमान लगाया जा रहा है कि वह किसी बात को लेकर बहुत परेशान और निराश थी। अनुमान लगाया जा रहा है कि गगन का नंबर ही उसने कविता नाम से सेव किया हुआ था।
 

Also Read

डीएम ने जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

1 Oct 2024 05:39 PM

फिरोजाबाद Firozabad News : डीएम ने जिले की महत्वपूर्ण परियोजनाओं का किया निरीक्षण, दिए ये निर्देश

जिलाधिकारी रमेश रंजन ने जिले में निर्माणाधीन महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस क्रम में सर्वप्रथम उन्होंने "शिकोहाबाद पुनर्गठन पेयजल योजना"... और पढ़ें