Agra News : पति चाहता था बच्चा, पत्नी ने गुपचुप करा ली नसबंदी, पढ़िये दिलचस्प मामला...

पति चाहता था बच्चा, पत्नी ने गुपचुप करा ली नसबंदी, पढ़िये दिलचस्प मामला...
UPT | परामर्श केंद्र में दंपति के बीच नहीं हुआ समझौता।

Apr 08, 2024 13:34

आगरा में एक पत्नी को गुपचुप नसबंदी ऑपरेशन कराना भारी पड़ गया है। पति तीन बच्चों के बाद भी एक बच्चा चाहता था। जब नसबंदी कराने की जानकारी पति को लगी, तो विवाद हो गया। पति-पत्नी के रिश्ते...

Apr 08, 2024 13:34

Agra News : आगरा में एक पत्नी को गुपचुप नसबंदी ऑपरेशन कराना भारी पड़ गया है। पति तीन बच्चों के बाद भी एक बच्चा चाहता था। जब नसबंदी कराने की जानकारी पति को लगी, तो विवाद हो गया। पति-पत्नी के रिश्ते के बीच आयी कड़वाहट को मिटाने के लिए परिवार परामर्श केंद्र में दोनों को बुलाया गया था, लेकिन कॉउंसलिंग के बाद भी समझौता नहीं हो सका। 

क्या है पूरा मामला
आगरा के पुलिस लाइन स्थित परिवार परामर्श केंद्र से एक अजीब मामला सामने आया है। परामर्श केंद्र के काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि थाना इरादत नगर क्षेत्र की रहने वाली एक लड़की की शादी ताजगंज क्षेत्र में रहने वाले लड़के से साल 2018 में हुई थी। लड़का संविदाकर्मी है। दोनों के तीन बच्चे भी हैं। जिसमें दो बेटी और एक बेटा है। पत्नी ने पति पर मारपीट कर घर से निकालने का आरोप लगाया है। वहीं, लड़का पक्ष का कहना है कि पत्नी उससे बदतमीज़ी करती है। 

अलग से कॉउंसलिंग में हुआ खुलासा
लड़की पक्ष की जब अलग से कॉउंसलिंग की गई तो पता चला कि उसने पति की बिना मर्जी के नसबंदी करा ली थी। जिसके कारण विवाद हुआ है। इस बात की भनक जब पति को लगी तो आवेश में आकर मारपीट कर डाली। इस बात को लेकर जब लड़के से बात की गई, तो उसने बताया कि वह एक बच्चा और चाहता है, लेकिन पत्नी ने बिना बताए नसबंदी करा ली है। यह उसकी मर्जी के खिलाफ है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ था। काउंसलर के समझाने पर भी पति-पत्नी के बीच समझौता नहीं हो सका। दोनों को काउंसलर की तरफ से सुनवाई के लिए अगली तारीख दी गयी है।
 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें