आगरा में गजब का मामला : हनीमून पर पत्नी ने शराब पीने से इंकार किया, अब पति कर रहा परेशान... 

हनीमून पर पत्नी ने शराब पीने से इंकार किया, अब पति कर रहा परेशान... 
UPT | हनीमून पर पत्नी के शराब न पीने पर विवाद।

Jul 15, 2024 15:15

आगरा एवं उसके आसपास के जनपदों के युगलों की कहानी कुछ अलग एवं निराली ही दिखाई दे रही है। यहां नवविवाहिता के शराब न पीने का मामला पुलिस और परिवार परामर्श कल्याण केंद्र पहुंचा है। कई मामलों...

Jul 15, 2024 15:15

Agra News : आगरा एवं उसके आसपास के जनपदों के युगलों की कहानी कुछ अलग एवं निराली ही दिखाई दे रही है। यहां नवविवाहिता के शराब न पीने का मामला पुलिस और परिवार परामर्श कल्याण केंद्र पहुंचा है। कई मामलों में लिपस्टिक न लगाने और पत्नी द्वारा शराब न पीने को लेकर विवाद रार में तब्दील होकर पुलिस और परिवार परामर्श केंद्र पर पहुंच रहे हैं। ऐसा ही मामला एक बार फिर सामने आया है, जिसमें पत्नी ने शराब पीने से इंकार किया तो हंगामा खड़ा हो गया। अब पति शराब न पीने पर पत्नी से झगड़ा कर परेशान कर रहा है। कुछ समय पहले एक पति अपनी पत्नी को हनीमून के लिए विदेश टूर पर ले गया था। पति-पत्नी के बीच हनीमून पर ही विवाद हो गया। पत्नी का आरोप है कि पति उससे बीयर और व्हिस्की पीने का दबाव बना रहा था। उसने इनकार किया तो झगड़ा हो गया। हनीमून से लौटने के बाद पत्नी मायके आ गई। मामला पुलिस तक पहुंचने के बाद परिवार परामर्श केंद्र पहुंचा है।

हनीमून ट्रिप पर विदेश गया था जोड़ा
बताया जा रहा है कि राजपुर चुंगी क्षेत्र के मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार की युवती की शादी ग्वालियर में हुई थी। उसका पति मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी करता है। इन दिनों कनाडा में कार्यरत है। युवती का आरोप है कि वह पति के साथ हनीमून पर विदेश गई थी। हनीमून के दौरान रात में पति ने बीयर और व्हिस्की पीने को कहा। पत्नी ने इनकार कर दिया और कहा कि वह नहीं पी सकती। उसके परिवार में अब तक किसी ने शराब को हाथ नहीं लगाया है। इसके बाद उसका पति से विवाद होने लगा।

बीयर न पीने पर पति करता है झगड़ा
पीड़िता का कहना है कि ससुराल में संस्कार नहीं अपनाए जाते। हनीमून से लौटने के बाद बीयर न पीने से नाराज पति रोज झगड़े करने लगा है। इसलिए वह मायके आ गई। परिवार के लोगों ने पति को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सुनने को तैयार नहीं है। परिवार परामर्श केंद्र के काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि सुलह के प्रयास किए गए हैं। दोनों को अगली तारीख पर परिजनों के साथ बुलाया है।

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें