Agra News : विश्व सुंदरियों ने निहारा ताज, कहा-वाह... खूबसूरती पर मोहित हुईं परियां...

विश्व सुंदरियों ने निहारा ताज, कहा-वाह... खूबसूरती पर मोहित हुईं परियां...
UPT | ताज की खूबसूरती पर मोहित सुंदरियां।

Jul 05, 2024 03:19

ताज का दीदार करने के लिए हजारों सैलानी प्रतिदिन आगरा पहुंचते हैं, गुरुवार का दिन आगरा और ताज के लिए विशेष रहा। यहां पर दुनिया भर की 110 विश्व सुंदरियों ने ताज का दीदार करने के लिए पहुंची थी, जिनकी सुरक्षा के लिए पर्यटन पुलिस चप्पे चप्पे पर नज़र आई...

Jul 05, 2024 03:19

Agra News : प्रेम की प्रतिमूर्ति ताजमहल पर गुरुवार को विश्व सुंदरियों का मेला देखने को मिला। ताजमहल को निहारने के लिए 30 देशों की लगभग 110 विश्व सुंदरियां आज ताजमहल पहुंची थीं। विश्व सुंदरियों की सुरक्षा को लेकर पर्यटन पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर रखे थे। सुरक्षा के घेरे में इन विश्व सुंदरियों ने मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया। 

ताज का इतिहास जानने में रुचि दिखाई
संगमरमरी हुस्न से सजी बेमिसाल एवं अनूठी इमारत ताजमहल का दीदार करके यह विश्व सुंदरियां काफी उत्साहित नजर आईं। ताज की सुंदरता और उसकी अद्भुत वास्तुकला में सुंदरियां खो गईं और अपने आप को वाह ताज कहने से नहीं रोक पाईं। इतना ही नहीं, ताजमहल की पच्चीकारी और इतिहास को जानने में सुंदरियों ने खास रुचि दिखाई। विश्व सुंदरियों ने टूरिस्ट गाइड के माध्यम से ताजमहल के इतिहास और उसके वास्तुकला की जानकारी ली। 

ताज की खूबसूरती पर मोहित सुंदरियां
एक विश्व सुंदरी का कहना था कि आज मोहब्बत की निशानी ताजमहल का दीदार किया है। विश्व के साथ अद्भुत स्मारकों में ताजमहल एक है और इसकी अपनी अलग ही बात है। उनका कहना था कि ताजमहल की खूबसूरती आंखों में एक अलग ही चमक दे जाती है। ऐसा लगता है कि ताजमहल को निहारते रहें। आज मौसम भी खुशनुमा है। ऐसा लग रहा है, जैसे ताज को निहारने के लिए आज उन्हें गॉड गिफ्ट मिला हो। 

Also Read

लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

5 Oct 2024 08:55 PM

फिरोजाबाद यूपी में अपराधियों को पुलिस का खौफ : लूट के आरोपी ने व्हीलचेयर पर जाकर थाने में किया सरेंडर

यूपी में अपराधियों के बीच पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है। फिरोजाबाद में एक लूट के दौरान घायल हुए आरोपी ने अपने परिजनों के साथ व्हीलचेयर पर थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण किया... और पढ़ें