बांग्लादेश से आए 45 सिविल सर्वेंट ने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था और योजनाओं को जाना : स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा व सर्व शिक्षा अभियान  को सराहा

स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा व सर्व शिक्षा अभियान  को सराहा
UPT |  बांग्लादेश से आए सिविल सर्वेंट ने भारतीय प्रशासनिक व्यवस्था को जाना

Jul 24, 2024 01:45

बांग्लादेश से आये 45 प्रशासनिक अधिकारी ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई।

Jul 24, 2024 01:45

Short Highlights
  • भारत व बांग्लादेश की प्रशासनिक कार्य प्रणाली में है समानता 
  • योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी 
  • गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए के बारे में दी जानकारी
Aligarh News :  बांग्लादेश से आये 45 प्रशासनिक अधिकारी ट्रेनिंग कार्यक्रम के तहत मंगलवार को अलीगढ़ पहुंचे। इस दौरान उन्हें राज्य सरकार और केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। बांग्लादेश के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ कलैक्ट्रेट सभागार में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया। 'प्रशासनिक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण' कार्यक्रम में  ज़िला मजिस्ट्रेट विशाख जी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन, सीडीओ आकांक्षा राना ने क्रमशः राजस्व प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं विकास कार्यों के साथ ही विभागीय संरचना के बारे में विस्तार से जानकारियाँ दी। साथ ही केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बांग्लादेश से आए अधिकारियों को प्रजेंटेशन दिया। 

भारत व बांग्लादेश की प्रशासनिक कार्य प्रणाली में है समानता 
जिलाधिकारी विशाख जी ने डिस्ट्रिक मजिस्ट्रेट को प्रदत्त शक्तियों एवं जिला प्रशासन में जिलाधिकारी की भूमिका को विस्तार से बताया। जिले से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर तक की शासकीय व्यवस्था, पदनाम एवं उनकी कार्यप्रणाली के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा कि भारत एवं बांग्लादेश दोनों देशों की प्रशासनिक कार्य प्रणाली में काफी हद तक समानता है। डीएम ने आमजन की सुविधा के लिए प्रदत्त ऑनलाइन व ऑफलाइन शिकायत निस्तारण प्रणाली के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि आम नागरिक सीधे आईजीआरएस व मुख्यमंत्री पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कर उनका गुणवत्तापरक समाधान प्राप्त करते हैं। इसके साथ ही स्थानीय स्तर पर भी जिला कलैक्टर व विभागीय अधिकारियों द्वारा प्रतिदिन जनसुनवाई करने के साथ ही तहसील व थाना स्तर पर क्रमशः सम्पूर्ण समाधान दिवस व थाना समाधान दिवसों में जन शिकायतों का निस्तारण किया जाता है। 

योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में दी जानकारी 
कलैक्ट्रेट सभागार में बांग्लादेश से अलीगढ़ भ्रमण पर आए 45 सिविल सेवा अधिकारियों के समूह के साथ प्रशासनिक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें राजस्व, पुलिस प्रशासन, शहरी एवं ग्रामीण प्रशासन, कानून व्यवस्था एवं जिला प्रशासन, रेवेन्यू कलेक्शन एवं विभिन्न पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को प्राप्त शक्तियों एवं कार्य प्रणाली और लाभार्थीपरक योजनाओं, विकास कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई। कलैक्ट्रेट एक दिवसीय प्रशासनिक क्षमता प्रशिक्षण कार्यक्रम में प्रशासनिक व्यवस्था एवं नियुक्त अधिकारियों की जिम्मेदारियों एवं कार्यप्रणाली के बारे में बताया और समझाया गया।

अलीगढ़ के बारे में दी जानकारी 
जिलाधिकारी विशाख जी ने जिले की आबादी, भोगौलिक स्थिति के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि दो तरफ से गंगा-यमुना नदियों से घिरा होने के कारण दोआब क्षेत्र में आता है। जिले में 05 तहसील, 12 ब्लॉक, 01 नगर निगम, 02 नगर पालिकाएं और 16 नगर पंचायतें हैं। यहां का प्रमुख उद्योग ताला होने के कारण बोलचाल की भाषा में अलीगढ़ को तालानगरी के नाम से भी जाना जाता है। हालांकि यहां हार्डवेयर, आर्टवेयर एवं ब्रास का भी कार्य प्रमुखता से होता है। 

गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए के बारे में दी जानकारी
पुलिस प्रशासन की संरचना एवं कार्य प्रणाली को एसएसपी संजीव सुमन द्वारा विस्तृत रूप से समझाया गया और अधिकारियों द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया गया। उन्होंने जिला स्तर के पुलिस अधिकारियों, उनकी जिम्मेदारियों समेत पुलिस की कार्य प्रणाली को भी समझाया। उन्होंने बताया कि जिले में कानून व्यवस्था को बनाए रखना, अपराध नियंत्रण के साथ ही यातायात व्यवस्था को भी बनाए रखने की जिम्मेदारी उनकी एक विंग द्वारा निभाई जाती है। उन्होंने कानून व्यवस्था के साथ ही नागरिक सुविधाओं के साथ ही हाल ही बदले गए तीन कानून, गुण्डा एक्ट, गैंगस्टर एक्ट, एनएसए के बारे में भी विस्तार से समझाया।

स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा व सर्व शिक्षा अभियान की दी जानकारी
 सीडीओ आकांक्षा राना ने जिले से लेकर ब्लॉक एवं ग्राम स्तर के विकास विभाग के अधिकारियों, जिम्मेदारियों, विभागीय संरचना के बारे में जानकारी दी। विभिन्न समितियों के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम स्तर पर सचिव, लेखपाल, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकत्री, सफाईकर्मी, ग्राम रोजगार सेवक, पंचायत सहायक शासकीय अंग बनकर कार्य करते हैं। सीडीओ ने सोशल सेक्टर की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा, एनआरएलएम, सर्व शिक्षा अभियान, निपुण भारत मिशन, मिड-डे-मील, ऑपरेशन कायाकल्प, पीएम व सीएम आवास, कन्या सुमंगला योजना, खाद्यान्न वितरण, सामूहिक विवाह योजना, जननी सुरक्षा योजना, पीएम किसान सम्मान निधि सहित विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

 प्रशिक्षण को बांग्लादेशी सिविल सर्वेट ने  किया आत्मसात 
मंसूरी एकेडमी के प्रतिनिधि कोर्स कॉर्डिनेटर मुकेश भण्डारी के नेतृत्व में अलीगढ़ पहुंचे प्रशासकीय दल के प्रतिनिधियों से डीएम-सीडीओ द्वारा दिए गये प्रशिक्षण को बड़े अच्छे से आत्मसात किया। स्थानीय अधिकारियों द्वारा बांग्लादेश से आए अधिकारी शहरयार जमाली, मोहम्मद इस्लामुद्दीन, सैय्यदुल इस्लाम, मंजूर उल हक, मोहम्मद आरिफ उज्जमा की जिज्ञासाओं को भी दूर किया गया। बैठक में एडीएम सिटी, नगर मजिस्ट्रेट, एसटीओ, सीएमओ, डीसी एनआरएलएम, सीवीओ, जेडी इंडस्ट्रीज, डीएसओ, डीडी एग्रीकल्चर, एक्सईएन पीडब्लूडी, डीएसटीओ एवं अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। 

Also Read

कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

7 Sep 2024 10:03 PM

कासगंज पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव : कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें