शादी की रस्म पूरी करने जा रहा परिवार हुआ हादसे का शिकार : टेंपो पलटने से दो की मौत, नौ घायल

 टेंपो पलटने से दो की मौत, नौ घायल
फ़ाइल फोटो | योगेश और प्रशांत राघव।

Oct 15, 2024 23:53

अलीगढ़ में शादी की रस्म पूरी करने जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई।

Oct 15, 2024 23:53

Aligarh News : अलीगढ़ में शादी की रस्म पूरी करने जा रहे परिवार सड़क हादसे का शिकार हो गया। जिसमें एक बच्चे सहित दो लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं, घटना में नौ लोग घायल हो गये।  घायलों को अतरौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भर्ती कराया गया है। घटना थाना अतरौली के राजगांव इलाके की है । 

शादी की रस्म पूरी करने टेंपों से जा रहे थे 
बताया जा रहा है सुरक्षा बिहार कॉलोनी के रहने वाले सुरेश के बेटे कुनाल की 12 नवंबर को शादी है। इसी तैयारी को लेकर सुरेश चंद्र अपनी पत्नी व परिजनों के साथ भात न्योतने दादों इलाके जा रहे थे। इस दौरान टेंपो में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग सवार थे। अतरौली इलाके के राजगांव चौराहे पर टेंपो पहुंचा। इस दौरान बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो अनियंत्रित हो कर पलट गया। जिसमें छह साल का बालक प्रशांत राघव और 32 वर्षीय योगेश की टेंपे में दबने से मौत हो गई। वहीं, घटना में नौ लोग घायल हो गये। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अतरौली भर्ती कराया गया। इस हादसे में सुरेस, सुनीता,पूनम,खुशी,प्रीति,चंचल,सीमा,मिथलेश,अर्चना, शिवानी घायल हो गई।  

टेंपो पलटने से दो की मौत 
घटना की सूचना पर इलाका पुलिस भी पहुंच गई। दोनों मृतकों के शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पीड़ित परिवार के सुरेश ने बताया कि सुरक्षा विहार इलाके से दादों भात देने टेम्पो से जा रहे थे. वहीं, रास्ते में बाइक को बचाने के चक्कर में टेंपो पलट गया. टेंपो में करीब एक दर्जन लोग सवार थे। इस घटना में दामाद और एक बच्चा खत्म हो गया। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर दुर्गेश कुमार ने बताया कि टेंपो पलटने से घायल लोगों को अस्पताल इलाज के लिए लाया गया। जिसमें नौ लोग घायल है और दो लोगों को मृत अवस्था में लाया गया।  

Also Read

 भारत माता को साक्षी मानकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

16 Oct 2024 08:08 PM

अलीगढ़ अनूठी शादी : भारत माता को साक्षी मानकर वर-वधू ने लिए सात फेरे, राष्ट्र सेवा का लिया संकल्प

अलीगढ़ में एक शादी चर्चा का विषय बन गई है, जहां वर वधू ने भारत माता को साक्षी मान कर सात फेरे लेकर राष्ट्र सेवा का संकल्प लिया है। और पढ़ें