अलीगढ़ में जाली नोट बनाने वाला शातिर युवक गिरफ्तार : आरोपी पर दिल्ली में दर्ज हैं 11 मुकदमे, भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद

आरोपी पर दिल्ली में दर्ज हैं 11 मुकदमे, भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र भी बरामद
UPT | जाली नोट छापने वाला आरोपी गिरफ्तार।

Jun 23, 2024 20:50

अलीगढ़ पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से जाली नोट बनाने की सामग्री के साथ जाली नोट बरामद किया है.

Jun 23, 2024 20:50

Short Highlights
  • मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
  • जाली नोट छाप कर सप्लाई कर रहे थे 
Aligarh News : अलीगढ़ पुलिस ने जाली नोट बनाने वाले शातिर युवक को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से जाली नोट बनाने की सामग्री के साथ जाली नोट बरामद किया है. गिरफ्तार युवक हरियाणा के सोनीपत का रहने वाला है। उसके खिलाफ दिल्ली के कई थानों में भी नकली नोट के मामले में कई मुकदमे दर्ज हैं। वहीं, अलीगढ़ में थाना क्वार्सी के इकरा पब्लिक स्कूल से 50 मीटर आगे सड़क किनारे से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक के पास से श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र भी मिला है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने पकड़ा
थाना क्वार्सी पुलिस को मुखबिर के माध्यम से सूचना मिली थी कि इकरा पब्लिक स्कूल से 50 मीटर आगे महेशपुर फाटक के किनारे एक सफेद रंग की KIA कार बिना नंबर की गाड़ी में नकली नोट व  नोट बनाने की सामग्री सप्लाई करने वाला है। इस सूचना पर गाड़ी से संजीत सिंह को गिरफ्तार किया गया। संजीत हरियाणा में सोनीपत के कुंडली थाना क्षेत्र में खेरी माना जाट का रहने वाला है। संजीत के कब्जे से नकली नोट छापने की सामग्री, जिसमें 6 बंडल नकली नोट छापने के कागज, एक कांच की बोतल में नकली नोट छापने का केमिकल, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय, भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र तथा छपे हुए सौ रुपये के 11 और पांच सौ रुपये के 103 नोट नकली मिले हैं। इसके साथ ही एक सैमसंग मोबाइल फोन, गैलेक्सी नोट 10, एक मोबाइल आईफोन एप्पल 13 बरामद हुआ है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

भारत सरकार का फर्जी पहचान पत्र भी मिला 
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी अमृत जैन ने बताया कि सोनीपत के रहने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से जाली नोट बरामद हुए हैं। सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है। आरोपी के पास से छह बंडल फर्जी नोट बनाने के कागज, एक शीशी फर्जी नोट बनाने की इंक, पांच सौ रुपये के 103 नोट और सौ रुपये के 11 नोट और भारत सरकार के फर्जी पहचान पत्र मिले हैं। पकड़े गए आरोपी के अन्य साथियों की पुलिस तलाश कर रही है। जाली नोट बनाने के मामले में पहले भी 11 मुकदमें आरोपी के खिलाफ दिल्ली और नोएडा में दर्ज हैं। आरोपी नकली नोट बनाने की गतिविधियों में पहले से लिप्त है। 

जाली नोट छाप कर सप्लाई कर रहे थे 
पुलिस क्षेत्राधिकारी अमृत जैन ने बताया कि नकली नोटों को यह पान की दुकान और किराना शाप पर चलाता था। यह हूबहू असली नोट की तरह दिखता है। हाई सिक्योरिटी फीचर और होलोग्राम चेक नहीं करेंगे तो धोखा खा जाएंगे। उन्होंने बताया कि जानकारी मिली है कि अलीगढ़ में भी  जाली नोट को खपाया गया है, वही, यह जाली नोट छाप कर सप्लाई करने का काम कर रहे थे। 

Also Read

दस साल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, दुराचार का दर्ज था मुकदमा

28 Sep 2024 09:17 PM

अलीगढ़ Aligarh News : दस साल से फरार 25 हजार रुपये का इनामी अभियुक्त गिरफ्तार, दुराचार का दर्ज था मुकदमा

10 वर्षों से फरार 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को थाना टप्पल पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप है।   और पढ़ें