Aligarh News : लावारिस शवों का वारिस बन मानव उपकार ने किए 25 वर्ष पूरे, संस्था 13 जून को मनाएगी रजत जयंती समारोह 

लावारिस शवों का वारिस बन मानव उपकार ने किए 25 वर्ष पूरे, संस्था 13 जून को मनाएगी रजत जयंती समारोह 
UPT | मानव उपकार संस्था के पदाधिकारी

Jun 12, 2024 01:06

सेवा कार्यों के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रही सामाजिक संस्था मानव उपकार 13 जून को रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है।

Jun 12, 2024 01:06

Short Highlights
  • 6 हजार से अधिक लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार
  • साम्प्रदायिक सौहार्द का सम्मान भी दिया जाएगा
Aligarh News : देश में सर्व धर्म, सम्भाव की अलख को जलाते हुए वास्तविक समाज सेवा में असाध्य कार्यों को भी अंजाम देते हुए सेवा कार्यों के 25 वें वर्ष में प्रवेश कर रही सामाजिक संस्था मानव उपकार 13 जून को रजत जयंती समारोह मनाने जा रही है। 25वें स्थापना दिवस समारोह के संबंध में जानकारी देते हुए संस्था के संस्थापक अध्यक्ष विष्णु कुमार ‘बंटी’ ने बताया कि संस्था का रजत जयंती समारोह 13 जून को गूलर रोड स्थित गायत्री पैलेस बैंकेट हाल में शाम 6 बजे से भव्यता पूर्वक आयोजित किया जाएगा। जिसमें विभिन्न क्षेत्रों की विलक्षण प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि रजत जयंती समारोह अभूतपूर्व होने के साथ राष्ट्रीय एकता व साम्प्रदायिक सौहार्द को समर्पित रहेगा।
 
6 हजार से अधिक लावारिस शवों का किया अंतिम संस्कार 
संस्थापक सदस्य व चेयरमैन पंकज धीरज ने बताया कि विभिन्न असाधारण सामाजिक कार्यों को करने के साथ संस्था के मानव सेवक अब तक 6 हजार से अधिक सभी धर्मों के लावारिस शवों का अंतिम संस्कार कर चुकी है। 11 सौ से अधिक संस्था परिवार के सदस्य विभिन्न प्रकल्पों के सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। प्रेसवार्ता में  वक्ताओं ने बताया कि मृत लोगों के सुदूर परिजनों को उनके दर्शन कराने के लिए ह्यूमन बॉडी प्रिजर्व चेम्बर (फ्रीजर), अंतिम यात्रा वाहन, मोक्ष वाहन आदि का सहयोग भी सवा चार हजार से अधिक परिवारों को प्रदान किया जा चुका है। साथ ही विगत एक वर्ष से निरंतर अन्नपूर्णा भोजन थाली के द्वारा करीब एक लाख से अधिक मरीजों, तीमारदारों एवं राहगीरों को उपलब्ध कराया जा चुका है। अन्य सामाजिक कार्यों के अलावा संस्था द्वारा भोजन वितरण कार्य भी अनवरत जारी है। जिसमें प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष गिर्राज शर्मा, सत्य नारायण दीक्षित आदि जुटे हुए हैं।

साम्प्रदायिक सौहार्द का सम्मान भी दिया जाएगा
संस्था पदाधिकारी ओपी वर्मा ने बताया कि नुमाइश मैदान स्थित मुक्तिधाम में सौन्दर्यीकरण कार्य भी प्रगति पर है और शीघ्र एलपीजी युक्त अत्याधुनिक शवदाह यंत्र एएससीएल के सहयोग से संस्था को संचालित हेतु प्रदान किया जा रहा है। जिससे लकड़ियों का दोहन भी बचेगा। महिला अध्यक्ष आभा वार्ष्णेय ने बताया कि इस बार रजत जयंती समारोह में वृंदावन एवं दिल्ली में अंतिम संस्कार कर रहीं महिलाओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मान हेतु आमंत्रित किया गया है। जिससे कि महिलाएं भी समाजसेवा के कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग ले सकें। कार्यक्रम के मुख्य सहयोगी एवं संस्थापक सदस्य प्रवीण वार्ष्णेय गप्पू ने बताया कि इस कार्यक्रम में साम्प्रदायिक सौहार्द का महत्वपूर्ण सम्मान ‘राम-रहीम पुरस्कार’ भी दिया जाएगा। 

Also Read

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला...

27 Jul 2024 02:42 PM

हाथरस Hathras News : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला...

हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र रविंद्र पाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिजनो ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप। और पढ़ें