बदलता उत्तर प्रदेश : दो साल में बनकर तैयार होगा अलीगढ़-आगरा फोर लेन हाइवे

दो साल में बनकर तैयार होगा अलीगढ़-आगरा फोर लेन हाइवे
UPT | अलीगढ़-आगरा फोर लेन हाइवे

Jul 27, 2024 14:03

केंद्र सरकार ने अलीगढ़-आगरा हाईवे के लिए बजट में पैसे मंजूर कर दिए हैं, जिससे अब इस हाईवे का निर्माण तेजी से होगा। 2385 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 65 किमी लंबे फोरलेन हाइवे...

Jul 27, 2024 14:03

Aligarh/Agra News : केंद्र सरकार ने अलीगढ़-आगरा हाइवे के लिए बजट को मंजूरी दे दी है। अब इस हाइवे का निर्माण तेजी से होगा। 2,385 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस 65 किमी लंबे फोर लेन हाइवे के लिए फरवरी में टेंडर हो चुका है। हालांकि, अब भी भूमि अधिग्रहण और अन्य प्रक्रियाएं बाकी हैं। अधिकारियों का कहना है कि अगर सब कुछ समय पर हुआ तो यह प्रोजेक्ट दो साल में पूरा हो जाएगा।



इन जगहों से जुड़ेगा एक्सप्रेसवे
सरकार का इरादा आगरा एयरपोर्ट को अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर से जोड़ने का है। नया हाइवे अलीगढ़ शहर के बाहर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग (NH) बाईपास से जुड़ेगा और आगरा में खंदौली के पास यमुना एक्सप्रेसवे से जोड़ा जाएगा। इससे जेवर एयरपोर्ट के लिए एक वैकल्पिक मार्ग भी बनेगा और अलीगढ़ के डिफेंस कॉरिडोर को भी फायदा होगा।

ट्रैफिक जाम की समस्या होगी कम
अलीगढ़-पलवल मार्ग पर यातायात का दबाव अधिक है और भूमि की कमी भी हो रही है। नया हाइवे आगरा और यमुना एक्सप्रेसवे तक पहुंचने का एक अच्छा विकल्प प्रदान करेगा। 85 किमी लंबे पुरानी दो-लेन हाइवे पर ट्रैफिक जाम की समस्या को भी कम करेगा। अलीगढ़ से हाथरस और आगरा जिले के खंदौली तक पहुंचेगा।

ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक ने लौटाई सुरक्षा : नंदकिशोर ने कहा- खानापूर्ति के लिए दिए गए सुरक्षाकर्मी..., जानिए पूरा मामला

इन गांवों से गुजरेगा हाइवे
अलीगढ़ जिले में कोल तहसील के हाजीपुर चौहटा, दयानतपुर रसीला, बढ़ौली फतेह खां, मनोहरपुर कायस्थ, मईनाथ, समस्तपुर कीरत, इगलास का पढ़ील, बैरमगढ़ी, तोछीगढ़, कनौरा, असरोई, और हाथरस जिले के संदलपुर, नगला भीखा, अबूपुर, सिघर्र, देदामई, नहलोई, विघेपुर, जसराना, लढ़ौता, जिरोली, मोहरिया, नगला गढू, बसगोई, छोड़ा गड़उआ, हर्दपुर, गढ़ी नंदराम, बीछीया, मुंगसा, टुकसान, नगला मनी, बिसरांत, धतूरा खुर्द, नगला नंदराम, ककरावली, विशुनदास, केशरगढ़ी, मगंतई, दौलताबाद, रामगढ़, कोरना चमरुआ, बमनई, तिहाईया नगला कारवा, गदई, खजुरिया, लुहेटा खुर्द कलां, सादाबाद तहसील के बिचपुरी, कजरोठी, मीरपुर, जगरार, अदालपुर, नौगवां, दगशाह, ताजपुर, कुम्हेरी, सरोठ, कुरसंडा, गौंचा, सिसता, नसीरपुर, कंजौली और आगरा जिले की एत्मादपुर तहसील के कंजौली, खंदौली कस्बा, पेंत खेरा, रामनगर खंदौली शामिल हैं।

ये भी पढ़ें : बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे को यूपी का पहला सोलर एक्सप्रेसवे बनाने की शुरू हुई तैयारी : नौ अगस्त को लखनऊ में होगा सेमिनार

जल्द शुरू होगा काम 
अलीगढ़ जिले में 59.1623 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण हो रहा है। इसके लिए नोटिफिकेशन हो चुका है। अब किसानों की संख्या जुटाई जा रही है। इस हाइवे में एक रेलवे ब्रिज, तीन फ्लाईओवर और 55 अंडरपास बनाए जाएंगे। भूमि अधिग्रहण और बजट आवंटन की प्रक्रिया जारी है और काम बहुत जल्द शुरू होगा।

Also Read

कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

7 Sep 2024 10:03 PM

कासगंज पेड़ से लटका मिला शिक्षक का शव : कर्ज और धमकियों से परेशान होने की बात सामने आई

कासगंज के सोरों कोतवाली क्षेत्र में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शिक्षक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ से लटका हुआ मिला। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। और पढ़ें