Aligarh News : घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मां गई थी भाई की शादी में...

घर में घुसकर नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, मां गई थी भाई की शादी में...
UPT | थाना विजयगढ़ इलाके की घटना

May 14, 2024 20:29

अलीगढ़ में घर में घुस कर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की माँ ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना थाना विजयगढ़ इलाके के क़स्बे की है। आरोपी युवक फरार है। 

May 14, 2024 20:29

Short Highlights
  • मां गई थी शादी में 
  • घटना के बाद आरोपी फरार  
Aligarh News : अलीगढ़ में घर में घुसकर नाबालिक लड़की से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां ने मुकदमा दर्ज कराया है। घटना थाना विजयगढ़ इलाके के क़स्बे की है। आरोपी युवक फरार है। 

घर पर अकेली थी नाबालिक लड़की
पीड़िता की मां की तहरीर के अनुसार, वह सादाबाद स्थित मायके में भाई की शादी में गई हुई थी। शादी होने के बाद वह सादाबाद में ही भाई के घर रुक गई। वहीं, पति और बड़ी बेटी शादी के बाद 11 मई को विजयगढ़ स्थित घर आ गए थे। रविवार को बेटी छत पर सोये हुई थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला युवक अभिषेक घर में घुस आया और बेटी को दबोच कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। 

आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज
वही, दीपक ने बेटी को धमकी दी कि किसी को बताया तो छोटे भाई को जान से मार देंगे। जब मां  सादाबाद से वापस घर लौटी, तो इस घटना के बारे में बेटी ने मां को जानकारी दी। वहीं मां ने थाना विजयगढ़ में आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने आरोपी अभिषेक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा धारा-376, 506 और पास्को एक्ट में मामला दर्ज किया है। 

घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार  
घटना को लेकर क्षेत्राधिकारी बरला सर्जना सिंह ने बताया कि थाना विजयगढ़ में दुष्कर्म की सूचना प्राप्त हुई। वहीं सूचना प्राप्त होते ही घटना का निरीक्षण किया। पीड़ित पक्ष से तहरीर प्राप्त कर अभियोग पंजीकृत किया और विधिक कार्रवाई प्रचलित है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार चल रहा है। जिसकी तलाश की जा रही है।  
 

Also Read

अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

3 Jul 2024 12:29 PM

हाथरस हाथरस में ग्राउंड जीरो पर योगी : अफसरों को हिदायत, पीड़ितों से मुलाकात, हालात संभालने के लिए मुख्यमंत्री ने खुद कमान संभाली

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाथरस में हालात ठीक करने के लिए खुद कमान संभाल ली है। सीएम बुधवार सुबह हाथरस पहुंचे और वहां के सरकारी अस्पताल में भगदड़ की घटना में घायल हुए लोगों से मुलाकात की। और पढ़ें