Aligarh News : स्मार्ट सिटी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग, महिलाओं ने नगर निगम में किया प्रदर्शन

स्मार्ट सिटी में बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं लोग,  महिलाओं ने नगर निगम में किया प्रदर्शन
UPT | नगर निगम पहुंची महिलाओं ने किया प्रदर्शन

May 15, 2024 19:53

अलीगढ़ में भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान है। बुधवार को बाल्टी लेकर महिलाएं नगर निगम में प्रदर्शन करने के लिए पहुंची। दरअसल ऊपर कोट, बनियापाड़ा, चिराग चियान आदि इलाकों में पानी की किल्लत है

May 15, 2024 19:53

Short Highlights
  • स्मार्ट सिटी में पानी की किल्लत 
  • महिलाओं ने किया प्रदर्शन 
  • अपर नगर आयुक्त ने दिया भरोसा  
Aligarh News (Alok Kumar Singh) : जिले में भीषण गर्मी में लोग पीने के पानी के लिए परेशान है। बुधवार को बाल्टी लेकर महिलाएं नगर निगम में प्रदर्शन करने के लिए पहुंची। दरअसल ऊपरकोट, बनियापाड़ा, चिराग चियान आदि इलाकों में पानी की किल्लत है। सरकारी ट्यूबवेल खस्ताहाल होने से इलाकों में वाटर सप्लाई नहीं हो पा रही है। पानी पीने के लिए लोग तरस रहे हैं। इतना ही नहीं बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। महिलाएं भोजन और घर का काम नहीं कर पा रही है। दूरदराज इलाकों से लोग पानी लाने के लिए मजबूर हैं।  यह समस्या पिछले एक महीने से बनी हुई है, लेकिन नगर निगम में शिकायत करने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं है। पानी की समस्या से त्रस्त लोगों ने शुक्रवार को ऊपर कोट में नमाज के बाद प्रदर्शन का ऐलान किया है, हालांकि अपर नगर आयुक्त ने बताया कि जल निगम के महाप्रबंधक से वार्ता की गई है कि पानी की समस्या का जल्द से जल्द निदान कराया जा रहा है।

स्मार्ट सिटी में पानी की किल्लत 
अलीगढ़ स्मार्ट सिटी बन गया है, लेकिन समस्याएं जस की तस बनी हुई हैं। बूंद-बूंद पानी के लिए इलाके के लोग तरस रहे हैं। महिलाएं परेशान होकर नगर निगम पहुंच नारेबाजी की, महिलाएं अपने साथ बाल्टी भी लाई थी। पानी की किल्लत से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। महिलायें घर का काम नहीं कर पा रही हैं। गर्मियों में पानी की समस्या विकराल हो जाती है। ऊपरकोट इलाके की रहने वाली श्मशाद बेगम ने बताया कि एक महीने से पानी की समस्या बनी हुई है। वाटर सप्लाई खराब है।  

महिलाओं ने किया प्रदर्शन 
लोगों की इस समस्या से नगर निगम ने आंखे बंद कर रखी है। नगर आयुक्त अमित आसेरी कार्यालय से नदारद रहे तो वहीं जल निगम के प्रबंधक भी कार्यालय में नहीं पहुंचे। इस स्थिति में अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार को समस्या से अवगत कराया। अपर नगर आयुक्त ने महिलाओं को आश्वसन दिया कि जल्द ही पानी की नई लाइन पड़ने का काम शुरु हो जायेगा। लेकिन इस भीषण गर्मी में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। स्थानीय पार्षद मोहम्मद सूफियान यासीन ने कहा कि इलाके में बिल्कुल पानी नहीं आ रहा है। नगर निगम गरीबों पर अत्याचार कर रहा है। दूसरे इलाकों से लोग बाल्टियों में पानी भरकर के ला रहे हैं। 

अपर नगर आयुक्त ने दिया भरोसा  
 शिकायत करने के बाद एक हफ्ते में सही होने का आश्वासन दे दिया जाता है, लेकिन समाधान नहीं हो रहा है। पानी के लिए लोगों में विवाद हो रहा है। पार्षद मोहम्मद सूफियान ने बताया कि अगर समस्या का समाधान नहीं होता है, तो जुमे के दिन इलाके के लोग रोड जाम कर प्रदर्शन करेंगे। वहीं, अपर नगर आयुक्त राकेश कुमार ने जल निगम के महा-प्रबंधक से बात कर जल्द की समस्या के समाधान कराये जाने के निर्दश दिये हैं।     

Also Read

संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला...

27 Jul 2024 02:42 PM

हाथरस Hathras News : संदिग्ध हालात में युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप, जानें पूरा मामला...

हाथरस जिले की कोतवाली सिकंदराराऊ क्षेत्र के गांव रतनपुर निवासी छत्रपाल सिंह पुत्र रविंद्र पाल सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत,परिजनो ने लगाया जहर देकर हत्या का आरोप। और पढ़ें