Aligarh News : दस दिन पहले लिए थे सात फेरे, अब दूल्हे को पता चली दुल्हन की सच्चाई तो पैरों तले खिसक गई जमीन

दस दिन पहले लिए थे सात फेरे, अब दूल्हे को पता चली दुल्हन की सच्चाई तो पैरों तले खिसक गई जमीन
Uttar Pradesh Times | दुल्हन पर धोखाधड़ी का आरोप

Jan 25, 2024 14:58

अलीगढ़ पुलिस ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी करने के आरोप में दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। ससुराल पक्ष का आरोप है कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 72 हजार रुपये और दावत के नाम पर 5 हजार रुपये हड़प लिये गये। भोज ताल मंदिर में दस दिन पहले ही शादी हुई थी और अब मामला पुलिस तक जा पहुंचा है। 

Jan 25, 2024 14:58

Short Highlights
  • दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया
  • पीड़ित ससुराल पक्ष ने चंदौस थाने में मुकदमा दर्ज कराया
Aligarh News : अलीगढ़ में लुटेरी दुल्हन के गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने शादी के नाम पर फ्रॉड करने के आरोप में दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। शादी के अगले दिन ही ससुराल पक्ष को दुल्हन पर संदेह होने लगा। दुल्हन में अचानक आए बदलाव को लेकर ससुराल पक्ष ने पुलिस से शिकायत कर मामला दर्ज कराया है। यह घटना थाना चंदौस के ताजपुर इलाके की है।

एक लाख रुपये में शादी तय हुई
ताजपुर के रहने वाले अजय चौहान ने चंदौस थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि उसका छोटा भाई दीपक दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। जिसकी शादी के लिए लड़की की तलाश कर रहे थे । 11 जनवरी को गांव के ही प्रेमपाल ने एक रिश्ता बताया था। साथ में गांव के सतीश और रणबीर भी मौके पर थे। बातचीत के बाद शादी के लिए छर्रा बुलाया गया। वहां प्रेमपाल के परिवार का ही जोगिंदर ने मोबाइल पर एक लड़की का फोटो मंगवाया और सभी को दिखाया। लड़की पसंद आने पर खर्च की बात हुई। एक लाख रुपये नगद में रिश्ता तय हुआ। वहीं, लड़के पक्ष पर दावत के लिए भी रकम तय हुई।

दुल्हन ने बताया कि पिता नहीं हैं
पीड़ित परिवार 13 जनवरी को आरोपियों के बुलाने पर करड़ा मोड़ पर गया, जहां जोगिंदर मिला। जोगिंदर ने मोबाइल करके पप्पू उर्फ विजय नाम के व्यक्ति को बुलवाया। इस दौरान बताया गया कि लड़की सहावर की रहने वाली है। जोगिंदर ने बताया कि दुल्हन उसके साले के साले की लड़की है। वहीं लड़की को बुलवाया गया। इस दौरान लड़की को मोटरसाइकिल पर एक लड़का और एक लड़की लेकर आए। बातचीत के दौरान लड़की ने अपना नाम पूजा बताया और कहा कि पिता नहीं हैं, मां और एक छोटा भाई व बहन है। ससुराल पक्ष की शिकायत पर पुलिस ने तह तक पहुंचने का प्रयास किया,तो दुल्हन की गुत्थी उलझती चली गई। 

15 जनवरी को तय हुई थी शादी 
इस दौरान लड़की की जब मुंह दिखाई हुई तो जोगिंदर ने दो हजार रुपये पूजा को दिलवाए और 15 जनवरी को शादी की तारीख तय की गई। लेकिन लड़की की बहन ने कहा कि शादी करनी है तो आज ही लड़की को ले जाओ। इसके बाद परिवार के लोग लड़की को लेने रामघाट, बुलंदशहर पहुंचे। वहां से गांव जिरौली धूम सिंह में मुलाकात हुई। लड़की को एक दंपति लेकर आया था। लड़की पूजा ने उन्हें अपनी बहन और बहनोई बताया। बातचीत के बाद सतीश के माध्यम से सत्तर हजार रुपये नगद लेकर पूजा गाड़ी में बैठ गई और शादी करने के लिए हामी भरते हुए कहा कि मुझे कोई परेशानी नहीं है। दस हजार रुपये और देने का तय हुआ। इसके बाद 14 जनवरी को पूजा चंदौस स्थित ताजपुर दीपक के घर आ गई। 15 जनवरी को दीपक और पूजा ने सहमति से भोज ताल मंदिर में जाकर शादी कर ली। 

शादी के अगले दिन से व्यवहार बदला
पुलिस से की गई शिकायत के अनुसार बताया गया कि शादी के अगले दिन ही दुल्हन पूजा के व्यवहार में बदलाव आने लगा। पूजा ने दीपक से कहा कि उसे अपने जीजा पप्पू उर्फ विजय से बात करनी है। वहीं, जीजा पप्पू उर्फ विजय ने बात करने से मना कर दिया। दो-तीन दिन बाद पूजा ने अपना नाम दीक्षा बताया और पिता का नाम प्रमोद बताया और कहने लगी कि हम कानपुर के रहने वाले हैं और मेरे जीजा पप्पू उर्फ विजय पर 50 हजार रुपये हैं।

शादी व दावत के नाम पर हड़पे 77 हजार रुपये 
वहीं, ससुराल पक्ष ने 21 जनवरी को पूजा के बताए नंबर पर बात कराई, तो दूसरी तरफ से कॉलर बोला कि वह लड़की का पिता बोल रहा है। 22 तारीख को लड़की का पिता दो लड़कों के साथ चंदौस स्थित ताजपुर घर आया और अपनी लड़की को ले जाने लगा। जब ससुराल पक्ष ने शादी के नाम पर धोखाधड़ी की बात कही तो लड़की के पिता ने कुछ नहीं बोला और लड़की लेकर निकल गया। ससुराल पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित ससुराल पक्ष के अजय चौहान ने बताया कि शादी के नाम पर धोखाधड़ी कर 72 हजार रुपये और दावत के नाम पर पांच हजार रुपये हड़प लिये गये। घटना को लेकर एसपी सिटी मृगांक शेखर पाठक ने बताया कि दुल्हन सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। दुल्हन पूजा उर्फ दीक्षा, पप्पू उर्फ विजय,जोगिंदर,सतीश,प्रेमपाल व दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा धारा 420,406,120 बी में दर्ज किया गया है। 

Also Read

डीएम ने काटा केक, बच्चियों को बेबी किट और कपड़े दिए

6 Oct 2024 02:57 PM

कासगंज कासगंज जिला अस्पताल में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव : डीएम ने काटा केक, बच्चियों को बेबी किट और कपड़े दिए

कासगंज के जिला अस्पताल में रविवार को जिलाधिकारी मेधा रूपम की उपस्थिति में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत कन्या जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कन्याओं को उपहार देकर और केक काटकर जन्मदिन मनाया गया। और पढ़ें