अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कर्मचारी गुरुवार को हड़ताल पर चले गये। पिछले 104 दिन से कर्मचारी मांगो को लेकर धरना दे रहे है। लेकिन...
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में हड़ताल : मेडिकल कॉलेज में दिखा असर, अस्पताल में स्टाफ नहीं, डॉक्टर्स ने भी देखने से किया मना
Feb 08, 2024 17:23
Feb 08, 2024 17:23
- 28 अक्टूबर से मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं
- कर्मचारियों के भत्ते नहीं बढ़ाये गये
- एएमयू के मेडिकल कालेज में दिखा हड़ताल का असर
- छह हजार कर्मचारी रहे हड़ताल पर
28 अक्टूबर से मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं
गुरुवार की हड़ताल से यूनिवर्सिटी पर व्यापक असर दिखा। एएमयू कर्मचारी नईम ने कहा कि एएमयू का प्रशासन नकारा है, क्योंकि कर्मचारियों की समस्याएं उन्हें नजर नहीं आ रही हैं । 28 अक्टूबर से लगातार कर्मचारियों की स्ट्राइक चल रही है। कर्मचारी नेता फैसल गांधी ने कहा कि अगर प्रशासन हमारा काम नहीं करेगा तो हम भी काम नहीं करेंगे। एएमयू प्रशासन से बातचीत का अब तक कोई नतीजा नहीं निकला।
कर्मचारियों के भत्ते नहीं बढ़ाये गये
एएमयू प्रशासन की तरफ से बात करने की कोशिश की गई। एएमयू प्रशासन ने कर्मचारियों से वायदे भी किए। कर्मचारियों को भत्ते देने की बात कही गई, लेकिन वह नहीं दिए गए। उन्होंने कहा कि झूठे और मक्कार लोगों पर अब कोई भरोसा नहीं है। कर्मचारियों ने एएमयू प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
एएमयू के मेडिकल कालेज में दिखा हड़ताल का असर
वहीं, एएमयू के मेडिकल कॉलेज में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल का असर दिखा। यहां मरीजों को कहा जा रहा है कि हड़ताल है, क्योंकि कर्मचारी नहीं आए हैं। बरेली से आये फुरकान ने बताया कि अस्पताल में स्टाफ नहीं है, इसलिए डॉक्टर ने देखने से भी मना कर दिया । कोई ट्रीटमेंट नहीं दिया जा रहा है।
छह हजार कर्मचारी रहे हड़ताल पर
एएमयू में करीब छह हजार से अधिक कर्मचारी हैं। जिन्होंने गुरुवार को कामबंद कर दिया। जेएन मेडिकल कॉलेज के कर्मचारी आशीष मिश्रा ने बताया धरना देते हुए 104 दिन हो गए, लेकिन एएमयू के प्रशासनिक अधिकारी सुनने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज के आंदोलन से विश्वविद्यालय प्रशासन को कर्मचारियों की ताकत का पता चला है। कर्मचारी अब जाग गए हैं। धरना प्रदर्शन जब तक मांगे पूरी नहीं हो जाएंगी, चलता रहेगा। उन्होंने बताया की केंद्र सरकार मांगे मानने को तैयार है, लेकिन विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारी पहल नहीं कर रहे हैं। आशीष ने बताया कि एएमयू के कर्मचारी बहुत परेशान है।
Also Read
8 Jul 2024 12:12 AM
पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को गिरफ्तार क... और पढ़ें