Aligarh News : कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर शंका पैदा कर रही है, लोगों को बरगलाने का काम कर रही

कांग्रेस अग्निवीर योजना को लेकर शंका पैदा कर रही है, लोगों को बरगलाने का काम कर रही
UPT | व्यापरी सम्मेलन में पहुंचे केन्द्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह

Feb 27, 2024 20:26

अलीगढ़ में व्यापारी सम्मेलन में पहुंचे केन्द्रीय राज्य मंत्री वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस को अग्निवीर योजना के बारे में कायदे से जानकारी कर लें, फिर बात…

Feb 27, 2024 20:26

Short Highlights
  • यूपी को बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश में बदल दिया 
  • इलेक्टोरल बांड नहीं है अवैध
 Aligarh News: सड़क परिवहन व नागरिक उड्डयन  राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह मंगलवार को व्यापारियों के सम्मेलन में अलीगढ़ पहुंचे। होटल क्लार्क इन में आयोजित कार्यक्रम में सरकार की अग्निवीर योजना को लेकर कांग्रेस पर हमलावर दिखे।  जनरल वीके सिंह ने कहा कि कांग्रेस के नेता अग्निवीर योजना के बारे में कायदे से पढ़ लें, फिर उसके बारे में बात करें। उन्होंने कहा कि अग्निवीर योजना से कांग्रेस के नेता अनभिज्ञ हैं। सही तथ्य नहीं बता रहे हैं। कांग्रेस नेता कहते हैं कि चार साल बाद अग्निवीरों में से तीन अग्निवीरों को लात मार के निकाल दिया जाएगा। वीके सिंह ने कहा कि वह पहले अग्निवीर योजना के बारे में जान लें, योजना अभी शुरू हुई है। पहला बैच गया है। अभी उसके 4 साल बाकी है। उन्होंने कहा कि अभी से लोगों के मन में शंका पैदा की जा रही है। कांगेसियों की नियत साफ नहीं है। कांग्रेस सिर्फ बरगलाने का काम कर रही है। 

यूपी को बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश में बदल दिया 
राज्यसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के विधायकों  को तोड़ने के सवाल पर राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि जो लोग भाजपा की तरफ आए हैं। वह समझदार लोग हैं। जिन्होंने वोटिंग में अपना वोट भाजपा को दिया है, उनको शायद लगा कि ऐसी पार्टी को समर्थन देना चाहिए, जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है. जिस पार्टी ने उत्तर प्रदेश को बीमारू प्रदेश से उत्तम प्रदेश में बदल दिया है। उन्होंने कहा कि सबसे ज्यादा खरीद फरोख्त समाजवादी पार्टी करती थी। सबसे ज्यादा पैसा भी उनके पास है। भाजपा कहां से खरीद फरोख्त करेंगी। वही तालों पर 18 प्रतिशत जीएसटी लगाने  के सवाल पर कहा कि वित्त मंत्री से इस बारे में व्यापारी बात करें, ताकि बदलाव हो सके।

इलेक्टोरल बांड नहीं है अवैध
इलेक्टोरल बांड के सवाल पर केन्द्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह ने कहा कि यह लीगल था। इसमें अवैध कुछ भी नहीं था। सब पर्टियों के पास बांड है। इसमें अवैध कुछ भी नहीं था। वहीं, ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स के दुरुपयोग कर चंदा जुटाने के सवाल पर कहा कि भाजपा सरकार की ऐसी मनोवृत्ति नहीं है। उन्होंने कहा कि जो लोग आरोप लगा रहे हैं, क्या उन्होंने पैसा दिया ? अगर उनके ऊपर सीबीआई  रेड हो, तो क्या वह पैसा देंगे ?
 

Also Read

पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

19 Sep 2024 08:19 PM

अलीगढ़ एलीना खान से शिवांगी बनकर कलेक्ट्रेट में की शादी : पिता और भाई से है जान का खतरा, मुख्यमंत्री से लगाई सुरक्षा की गुहार 

गैर हिंदू संप्रदाय से ताल्लुक रखने वाली युवती ने हिंदू रीति रिवाज अपना कर कोर्ट में शादी कर ली। युवती ने तीन दिन पहले वीडियो वायरल कर परिजनों से जान का खतरा बताया था। और पढ़ें