राहुल गांधी पहुंचे अलीगढ़ : अलीगढ़ में हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की 

अलीगढ़ में हाथरस हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले कांग्रेस नेता राहुल गांधी, परिजनों से मिल कर संवेदना व्यक्त की 
UPT | मृतकों के परिजनों से मिलने पहुंचे अलीगढ़।

Jul 06, 2024 02:44

हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग हादसे में मृतक परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता शुक्रवार को राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखाना में पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी.

Jul 06, 2024 02:44

Short Highlights
  • अलीगढ़ से हाथरस जायेंगे 
  • मुख्यमंत्री योगी हाथरस को दौरा कर चुके है 
Aligarh News : हाथरस के सिकंदराराऊ में सत्संग हादसे में मृतक परिवारों से मिलने के लिए कांग्रेस नेता शुक्रवार को राहुल गांधी अलीगढ़ के पिलखाना में पहुंचे। इस दौरान राहुल गांधी मृतक के परिजनों से मिलकर सांत्वना दी. वहीं गमगीन माहौल में राहुल गांधी ने पीड़ित परिजनों को ढाढ़स बंधाया। इस दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे.  गांव के अंदर और बाहर पुलिस फोर्स व पीएसी तैनात  थी।  पिलखाना इलाके के रहने वाले छोटेलाल की पत्नी मंजू और पुत्र पंकज के साथ ही गांव की दो महिलाएं प्रेमवती और शांति देवी की भगदड़ में दबने से मौत हो गई थी. राहुल गांधी  पीड़ित परिवार से मिलकर संवेदना व्यक्त की।  

अलीगढ़ से हाथरस जाएंगे 
यहां से राहुल गांधी हाथरस के नवीपुर खुर्द विभव नगर स्थित ग्रीन पार्क जाएंगे। जहां ओमवती, आशा देवी  और मुन्नी देवी के परिवार से मिलेंगे करीब  8:55  पर हाथरस इलाके में पहुंचेंगे। वहीं सुबह  9:20 पर दिल्ली के लिए रवाना होंगे। राहुल गांधी बाई रोड अलीगढ़ के पिलखना में पुहंचे थे।

मुख्यमंत्री योगी हाथरस को दौरा कर चुके है 
इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ व डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक हाथरस आ चुके है और घायलों  व  पीड़ित परिवार से मिल चुके हैं।

Also Read

दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

8 Jul 2024 12:12 AM

हाथरस हाथरस हादसा : दो और सेवादार पुलिस के हत्थे चढ़े, अब तक 11 आरोपियों की हो चुकी है गिरफ्तारी, अन्य की तलाश जारी

पुलिस अधीक्षक हाथरस निपुण अग्रवाल ने बताया कि पुलिस टीमें आरोपियों की गिरफ्तारी, तलाश व दबिश अभियान में जुटीं हैं। इसी क्रम में हाथरस रेलवे स्टेशन से 42 वर्षीय दुर्वेश पुत्र बालादीन निवासी शिवनगर बेवर मैनपुरी व 25 वर्षीय दलवीर पुत्र गयादीन रामकिशनपुर बेवर मैनपुरी को गिरफ्तार क... और पढ़ें